नगर निगम 27 फरवरी से लगायेगा लोन मेला

नगर निगम 27 फरवरी से लगायेगा लोन मेला
रांची, 24 फरवरी । लाइट हाउस प्रोजेक्ट के तहत नगर निगम धुर्वा में 1008 फ्लैट बन रहा है। लेकिन, बैंकों की अड़चन के कारण अब तक कई लोगों की लोन प्रक्रिया पूरा नहीं हुई है। इसे देखते हुए रांची नगर निगम 27 फरवरी से लोन मेला लगा रहा है। इस मेले में लोन लेने के इच्छुक लोग पहुंचकर लोन स्वीकृत करवा सकते हैं। लोन मेला 16 मार्च तक चलेगा।





