मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:00 · नई दिल्ली संस्करण

उगाही कांड में नगर निगम अधिकारी पर शिकंजा, 50 लाख मामले में गिरफ्तारी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
उगाही कांड में नगर निगम अधिकारी पर शिकंजा, 50 लाख मामले में गिरफ्तारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की पुलिस ने हावड़ा नगर निगम (हावड़ा म्यूनिसिपल कॉरपोरेशन) के एक अधिकारी (लॉ ऑफिसर) और एक एनजीओ पदाधिकारी को हावड़ा शहर के होटल मालिकों, निजी अस्पताल संचालकों और रियल एस्टेट कारोबारियों से लाखों रुपए की कथित उगाही करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

गोलाबाड़ी थाने की पुलिस ने उस एनजीओ के प्रमुख को भी गिरफ्तार किया है, जो कथित तौर पर लॉ ऑफिसर की मदद कर रहा था। पुलिस दोनों आरोपियों से अलग-अलग पूछताछ कर रही है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि इस उगाही के मामले में नगर निगम का कोई और अधिकारी शामिल था या नहीं।

पुलिस के अनुसार, हावड़ा स्टेशन परिसर में स्थित दो प्रसिद्ध होटलों के मालिक आशीष कपूर ने 20 जुलाई को गोलाबाड़ी थाने में हावड़ा नगर निगम के लॉ ऑफिसर और उसके सहयोगी एनजीओ पदाधिकारी के खिलाफ उगाही की शिकायत दर्ज कराई थी।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। होटल कारोबारी आशीष कपूर ने बताया कि 18 जुलाई को एनजीओ संचालक रमेश जायसवाल उनके पास आया और कहा कि उनके होटल की इमारतें अवैध हैं तथा नगर निगम उन्हें गिरा सकता है।

शिकायत के मुताबिक, रमेश जायसवाल ने कहा कि यदि वह नगर निगम के लॉ ऑफिसर सुदर्शन जायसवाल के माध्यम से 50 लाख रुपए दे दें, तो मामला निपटा दिया जाएगा और कोई कार्रवाई नहीं होगी।

आशीष कपूर ने आरोप लगाया कि जब उन्होंने पैसे देने से इनकार कर दिया तो अगले दिन रमेश जायसवाल फिर आया और उन्हें जान से मारने की धमकी दी।

इसके बाद 20 जुलाई को शिकायत दर्ज कराई गई, जिसके आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की और बुधवार को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

जांच अधिकारियों को शक है कि दोनों आरोपी करीब 10 साल से इसी तरह का उगाही का गिरोह चला रहे थे।

पुलिस के अनुसार, दोनों कथित तौर पर होटल मालिकों, निजी अस्पताल संचालकों और रियल एस्टेट कारोबारियों को अवैध निर्माण या अन्य कथित अनियमितताओं के नाम पर नगर निगम की कार्रवाई का डर दिखाते थे। फिर कार्रवाई रुकवाने के बदले उनसे मोटी रकम की मांग करते थे।

फिलहाल, पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है और यह भी जांच कर रही है कि इस कथित उगाही नेटवर्क में हावड़ा नगर निगम का कोई अन्य अधिकारी भी शामिल था या नहीं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें