मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:09 · नई दिल्ली संस्करण

अर्जुन मुंडा जनजातीय समूहों की कल्याण की उपलब्धियों को लेकर राष्ट्रपति मिले

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

नई दिल्ली

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से केंद्रीय जनजातीय कार्य और कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री अर्जुन मुंडा ने राष्ट्रपति भवन में भेंट की। इस दौरान मुंडा ने राष्ट्रपति को प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महा अभियान (पीएम जनमन) द्वारा, विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों (पीवीटीजी) के कल्याण के क्षेत्र में पिछले 2 महीने में हुई उपलब्धियों से अवगत कराया। पीएम जनमन जैसे महत्वाकांक्षी अभियान का शुभारम्भ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा 15 नवम्बर 2023 को जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर किया गया था।

इस मिशन के माध्यम से 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश (अंडमान और निकोबार द्वीप समूह) के पीवीटीजी क्षेत्रों को सड़क, पक्के घर, छात्रावास, स्वास्थ्य, घरों में विधुतीकरण, बहुउद्देशीय केंद्रों का निर्माण एवं आंगनबाडी केन्द्रों की स्थापना, दूरसंचार कनेक्टिविटी के लिए मोबाइल टावर, स्थायी आजीविका और नल से स्वच्छ पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाओं से पूर्णतः युक्त किया जाएगा। |

इस अभियान के दौरान देश के पर्वतीय और सीमावर्ती क्षेत्रों सहित दूरदराज के इलाकों में 2 महीने के भीतर 8,000 से अधिक शिविरों का आयोजन किया गया है, जिनमें 11 लाख से अधिक पीवीटीजी समुदाय के लोगों ने हिस्सा लिया। इन शिविरों में आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, वन अधिनियम पट्टा, पीएम किसान कार्ड के लिए पंजीकरण एवं पीएम जनधन योजना खाते, जाति प्रमाण पत्र और राशन कार्ड आदि जैसे लाभ प्रदान किए गए है।

जनजातीय कार्य मंत्रालय का यह लक्ष्य है कि 3 साल के इस मिशन की लगभग 50% से अधिक योजनाएं मौजूदा वित वर्ष के दौरान ही पूर्ण कर ली जाएं। जनजातीय कार्य मंत्रालय अन्य 8 केन्द्रीय मंत्रालयों के साथ इस संबंध में लगातार प्रयासरत है। प्रधानमंत्री मोदी का यह प्रयास संकल्प से सिद्धि की ओर अग्रसर है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें