मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 6:34 · नई दिल्ली संस्करण

मुंबई की एक्सचेंज बिल्डिंग लगी आग, यहीं है नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो का दफ्तर

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

मुंबई। फोर्ट इलाके में स्थित एक्सचेंज बिल्डिंग में सोमवार दोपहर अचानक आग लगने से सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड के जवान तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और आग बुझा रहे हैं। इस घटना में किसी के हताहत होने की प्राथमिक जानकारी मिली है। इसी बिल्डिंग में सुशांत सिंह राजपूत केस में ड्रग्स एंगल की जांच कर रहे नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) का दफ्तर भी है। इस वजह से यहां लोगों की भीड़ इकठ्ठा हो गई थी जिसे पुलिस ने हटाया। जानकारी के अनुसार सोमवार को दोपहर में एक्सचेंज बिल्डिंग के दूसरे फ्लोर पर लग गई थी। घटना की जानकारी मिलते ही फायरब्रिगेड के जवान घटनास्थल पर पहुंचे और आग बुझाना शुरु कर दिया। बिल्डिंग में आग लगने की वजह से हडक़ंप मच गया। सोमवार को कोई अवकाश नहीं होने की वजह से बिल्डिंग में काफी लोग भी मौजूद थे। फायर ब्रिगेड के जवान और माता रमाबाई आंबेडकर नगर पुलिस स्टेशन के जवानों ने यहां आस पास की इमारतों को खाली करवा दिया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें