मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:50 · नई दिल्ली संस्करण

मुंबई: ओशिवारा में राइटर-डायरेक्टर और मॉडल के घर फायरिंग, पुलिस जांच में जुटी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
मुंबई: ओशिवारा में राइटर-डायरेक्टर और मॉडल के घर फायरिंग, पुलिस जांच में जुटी

मुंबई। मुंबई के ओशिवारा इलाके के नालंदा सोसायटी में राइटर-डायरेक्टर और एक स्ट्रगलिंग मॉडल के घर अचानक फायरिंग हुई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। अज्ञात हमलावर ने इमारत की ओर ताबड़तोड़ गोली चलाई और मौके से फरार हो गया। गनीमत यह रही कि इस गोलीबारी में कोई घायल नहीं हुआ। हालांकि, इस सनसनीखेज घटना ने लोगों के दिलों में डर पैदा कर दिया।

नालंदा सोसायटी की दूसरी मंजिल पर राइटर और डायरेक्टर नीरज कुमार मिश्रा (45) रहते हैं, जबकि चौथी मंजिल पर स्ट्रगलिंग मॉडल प्रतीक बैद (29) का घर है। फायरिंग के बाद दोनों फ्लैट में गोली लगने के स्पष्ट निशान पाए गए हैं, जिससे यह अंदेशा जताया जा रहा है कि यह हमला सीधे उन पर ही निशाना बनाकर किया गया हो सकता है।

घटना की सूचना मिलते ही ओशिवरा पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर पूरे परिसर को घेर लिया और जांच शुरू कर दी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि गोली किसने चलाई और किसे निशाना बनाया गया।

डीसीपी जोन-9 दिक्षित गेडाम ने बताया कि नालंदा बिल्डिंग की दूसरी और चौथी मंजिल के फ्लैट में एक-एक गोली लगी है, लेकिन किसी भी सदस्य को चोट नहीं आई।

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए कई टीम बना दी हैं जो अलग-अलग पहलुओं से जांच कर रही हैं।

घटनास्थल पर मौजूद मलबे और निशानों की जांच की जा रही है।

मुंबई पुलिस के वेस्ट रीजन के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, परमजीत सिंह दहिया ने बताया कि इमारत की दूसरी और चौथी मंजिल पर जमीन पर दो प्रोजेक्टाइल मिले हैं। इसके अलावा, दीवार और एक लकड़ी के केस पर भी गोली के निशान पाए गए हैं।

पुलिस हर पहलू की गहनता से पड़ताल कर रही है और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान करने में जुटी है।

सीसीटीवी फुटेज की भी पड़ताल की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि फायरिंग किसने की और किस दिशा से हमला किया गया। पुलिस फिलहाल आरोपी की तलाश में जुटी है और पूरे इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। स्थानीय लोग भी इस घटना से काफी डरे हुए हैं और उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अपनी चिंता जाहिर की है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें