मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:37 · नई दिल्ली संस्करण

मुंबई : गोरेगांव में हिट एंड रन मामला, 76 वर्षीय बुजुर्ग को तेज रफ्तार स्कूटर ने मारी टक्कर

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
मुंबई: विक्रोली में एक घर से 2 करोड़ की चरस बरामद, दो सप्लायर गिरफ्तार

मुंबई,। मुंबई के गोरेगांव इलाके में हिट एंड रन का एक गंभीर मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि एक तेज रफ्तार स्कूटर चालक ने सड़क पार कर रहे बुजुर्ग को टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया।

बुजुर्ग की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हिट एंड रन का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, गोरेगांव पश्चिम स्थित एमजी रोड पर एक 76 वर्षीय बुजुर्ग बाबूलाल चोपड़ा सड़क पार कर रहे थे, तभी तेज रफ्तार से आ रहे एक स्कूटर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बुजुर्ग सड़क पर गिर पड़े और उनके सिर में गंभीर चोट आई। हादसे के बाद स्कूटर चालक बिना रुके मौके से फरार हो गया, जिससे यह मामला हिट एंड रन में बदल गया।

घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत बुजुर्ग को संभाला और उनके परिवार को सूचना दी। परिवार वाले उन्हें तुरंत कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उनकी हालत बेहद गंभीर बताई है।

बताया जा रहा है कि सिर में गहरी चोट लगने और ज्यादा खून बहने की वजह से उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। अस्पताल में उनका इलाज जारी है और परिवार के लोग काफी चिंतित हैं।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, हादसा अचानक हुआ लेकिन प्राथमिक जांच में यह साफ है कि स्कूटर चालक तेज रफ्तार में था और उसने लापरवाही से वाहन चलाया।

टक्कर मारने के बाद रुककर मदद करने के बजाय मौके से भागकर वह फरार हो गया।

फिलहाल पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपी की पहचान हो सके। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें