मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:49 · नई दिल्ली संस्करण

मुलायम सिंह यादव के परिवार में घमासान, प्रतीक यादव ने पत्नी अपर्णा यादव को डाइवोर्स देने का किया ऐलान

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
मुलायम सिंह यादव के परिवार में घमासान, प्रतीक यादव ने पत्नी अपर्णा यादव को डाइवोर्स देने का किया ऐलान

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के संस्थापक और दिवंगत नेता मुलायम सिंह यादव के परिवार में एक बार फिर विवाद सामने आया है। इस बार का विवाद उनके छोटे बेटे प्रतीक यादव और उनकी पत्नी अपर्णा यादव से जुड़ा है। प्रतीक यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा करते हुए पत्नी अपर्णा यादव को जल्द डाइवोर्स देने का ऐलान किया है।

प्रतीक यादव ने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में पत्नी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने अपर्णा यादव को स्वार्थी और बुरी आत्मा बताते हुए कहा कि उनकी वजह से पारिवारिक रिश्ते खराब हो गए हैं। पोस्ट में अपनी पत्नी की तस्वीर शेयर करते हुए प्रतीक यादव ने लिखा कि वह इस महिला से जल्द से जल्द डाइवोर्स लेने जा रहे हैं।

प्रतीक यादव ने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, "मैं इस मतलबी औरत को जल्द से जल्द डाइवोर्स देने जा रहा हूं। उसने मेरे परिवार के रिश्ते खराब कर दिए।

वह बस मशहूर और असरदार बनना चाहती है।"

पोस्ट में आगे प्रतीक यादव ने कहा, "अभी, मेरी मेंटल हेल्थ बहुत खराब है और उसे कोई फर्क नहीं पड़ता क्योंकि उसे सिर्फ अपनी ही चिंता है। मैंने इतनी बुरी औरत कभी नहीं देखी, और मैं बदकिस्मत था कि मेरी शादी उससे हुई।"

हालांकि, इस पूरे मामले पर अभी तक अपर्णा यादव की ओर से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

परिवार के किसी अन्य सदस्य ने भी इस विवाद पर सार्वजनिक रूप से कोई बयान नहीं दिया है।

बता दें कि अपर्णा यादव समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू हैं। वह इस समय भाजपा में हैं और यूपी महिला आयोग की उपाध्‍यक्ष हैं। अपर्णा यादव ने 2022 में भाजपा का दामन थामा था। प्रतीक यादव से उनकी शादी 2011 में हुई थी। बेहद भव्य और हाई-प्रोफाइल तरीके से दोनों की शादी हुई थी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें