मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:25 · नई दिल्ली संस्करण

मुख्तार के चार दशकों के माफियाराज पर योगी सरकार ने कसी नकेल, साल 2022 में पहली बार हुई सजा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

- पूरे परिवार की है अपराधिक फेहरिस्त, भाई, पत्नी, बेटों पर भी दर्ज हैं मुकदमे

लखनऊ, कुख्यात माफिया या यू कहें बहुजन समाज पार्टी और

समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी को 40 सालों तक कोई अदालत,

कोई कानून उसे सजा नहीं दे पाया और उस पर कुल 65 मामले दर्ज रहे।

माफिया

डॉन मुख्तार अंसारी बीते चार दशकों तक अपराध की दुनिया का बड़ा नाम रहा और

राज करता रहा। लेकिन उसे पहली सजा सितम्बर 2022 में तब हुई जब प्रदेश में

योगी आदित्यनाथ की सरकार दुबारा बनी।

आंकड़ों की बात करें तो

मुख्तार पर ही 65 मामले दर्ज हैं। वहीं, उसकी पत्नी अफसा अंसारी पर 11

मुकदमे दर्ज हैं। मुख्तार के बेटे अब्बास पर आठ और छोटे बेटे उमर पर छह केस

दर्ज हैं। मुख्तार की बहू निखत पर भी एक मुकदमा दर्ज है। इतना ही नहीं

मुख्तार के भाइयों अफजाल पर सात मामले तो सिगबतुल्लाह अंसारी पर तीन केस चल

रहे हैं।

माफिया मुख्तार अंसारी की दहशत का खौफ ही ऐसा था कि पहले

तो उसके द्वारा कारित अपराधों पर मामला दर्ज नहीं होता था और यदि हो भी जाए

तो उसके खिलाफ गवाही देने के लिए न तो कोई तैयार होता था और न ही हिम्मत

ही जुटा पाता था। करीब 40 सालों बाद जब उत्तर प्रदेश में योगी सरकार दुबारा

बनी और बदमाशों पर कार्रवाई हो रही थीं, तब उसे पहली सजा सितंबर 2022 में

सुनाई गई थी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें