मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:30 · नई दिल्ली संस्करण

मृतक हरिओम बाल्मीकि के परिजनों से मिले राहुल गांधी, हर मदद का दिलाया भरोसा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
मृतक हरिओम बाल्मीकि के परिजनों से मिले राहुल गांधी, हर मदद का दिलाया भरोसा

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में शुक्रवार को सुबह 9.30 बजे कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व सांसद राहुल गांधी विगत 01 अक्टूबर को हुए हत्याकांड में मृतक हरिओम बाल्मीकि के परिजनों से मुलाकात करने पहुंचे। पीड़ित परिवार के बात कर उनका दुख-दर्द जाना और मृतक के परिजनों को कांग्रेस पार्टी की तरफ से हर मदद करने का आश्वासन दिया।फतेहपुर के रहने वाले 38 साल के दलित युवक हरिओम वाल्मीकि की विगत 02 अक्टूबर 2025 को रायबरेली जनपद में चोर समझ कर भीड़ द्वारा पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। युवक का शव रायबरेली जनपद के थाना हरचंदपुर के ईश्वरदास पुर रेलवे हाल्ट के पास मिला था। इसके बाद उसकी पिटाई का वीडियो वायरल हुआ। इस संबंध में अभियोग पंजीकृत करके 12 हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस जेल भेजने की कार्रवाई कर चुकी है।घटना को कांग्रेस पार्टी ने गंभीरता से लेते हुए मामले को संज्ञान में लिया और आज कांग्रेस सांसद राहुल गांधी मृतक हरिओम बाल्मीकि के परिवार वालों से मिलने के लिए फतेहपुर पहुंचे।इससे पहले ही जिला प्रशासन ने हरिओम के भाई व बहन को सरकारी नौकरी दे दी है। बहन कुसुम को स्टाफ नर्स और भाई शिवम को समाज कल्याण विभाग के स्कूल में नौकरी दी गई है।मृतक के भाई शिवम ने एक वीडियो संदेश जारी कर कहा है कि हम प्रशासन की कार्रवाई से संतुष्‍ट हैं। राहुल गांधी यहां राजनीति करने ना आएं। हरिओम के परिजनों ने राहुल गांधी से मिलने से इनकार किया है। वहीं, कांग्रेस ने इसे बीजेपी की दबाव बनाने की साजिश करार दिया है।इस मामले में पुलिस लगातार गिरफ्तारी कर रही है और जांच जारी है। अब तक 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।बीते शनिवार को हरिओम वाल्मीकि के परिजनों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की थी। रायबरेली की ऊंचाहार विधानसभा से विधायक मनोज पांडेय के साथ हरिओम वाल्मीकि की पत्नी संगीता और बेटी अनन्या के साथ मुख्यमंत्री से मुलाकात की।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें