मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:28 · नई दिल्ली संस्करण

फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' की कमाई में आई लगातार गिरावट

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

शरण

शर्मा निर्देशित फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' की कमाई बॉक्स ऑफिस पर

लगातार कम हो रही है। 31 मई को रिलीज हुई इस फिल्म में अभिनेता राजकुमार

राव और अभिनेत्री जान्हवी कपूर मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म को दर्शकों

और क्रिटिक्स से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। फिल्म 'मिस्टर एंड

मिसेज माही' की सातवें दिन कमाई सामने आ गयी है।

बॉक्स ऑफिस

ट्रैकर सैकनिल्क के मुताबिक फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' ने अपनी रिलीज

के सातवें दिन यानी गुरुवार को 1.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया। फिल्म ने

बॉक्स ऑफिस पर दमदार शुरुआत की थी। फिल्म ने पहले दिन 6.85 करोड़ का

बिजनेस किया। दूसरे दिन शनिवार को फिल्म ने 4.65 करोड़ रुपये का कलेक्शन

किया है। तीसरे दिन यानी रविवार को 5.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया है।

चौथे दिन 'मिस्टर एंड मिसेज माही' ने 2.15, पांचवें दिन 1.85 करोड़ और छठे

दिन भी 1.85 करोड़ रुपये की कमाई की है। फिल्म अब तक 24.45 करोड़ रुपये की

कमाई कर चुकी है।

इस बीच, करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शंस और

ज़ी स्टूडियोज़ 'मिस्टर एंड मिसेज माही' का निर्माण किया है। शरण शर्मा की

निर्देशित फिल्म प्रेम कहानी पर आधारित है। राजकुमार राव और जान्हवी कपूर

को क्रिकेट प्रेमी के रूप में दिखाया गया है और दोनों पति-पत्नी की भूमिका

निभाते हैं। राजकुमार राव और जान्हवी कपूर दूसरी बार साथ नजर आए हैं। इससे

पहले दोनों फिल्म 'रूही' में नजर आए थे। राजकुमार राव और जान्हवी की फिल्म

फ्लॉप रही, लेकिन उनकी केमिस्ट्री हिट रही।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें