चांडिल के ग्रामीण क्षेत्रों के सड़क निर्माण को लेकर सांसद ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा
रांची। रांची के सांसद संजय सेठ ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर कहा है कि कुकड़ू बैंक मोड़ से बाबूडीह आश्रम तक, कुकड़ू के दारुदा मोड से लेटेमदा तक सड़क की स्थिति बहुत ही खराब है। कई दशक पूर्व इस सड़क का निर्माण हुआ था। सड़क के निर्माण के बाद एक बार भी इस सड़क का मरम्मत नहीं किया गया है। आज स्थिति यह है कि पूरी तरह यह सड़क जर्जर हो चुकी है। जगह-जगह रोड पर गड्ढे हो गए हैं। बरसात के दिनों में रोड पर पानी जमा हो जाने के कारण हमेशा दुर्घटना की संभावनाएं बनी रहती है। स्थिति यह है कि इस रोड पर दो पहिया वाहन एवं साइकिल से भी ग्रामीणों को चलना दुर्लभ हो गया है। अतः इस पर गंभीरता पूर्वक विचार करते हुए जनहित को ध्यान में रखते हुए इन दोनों सड़कों का निर्माण जल्द किया जाए।
सांसद ने अपने परिवार के संग गणपति की पूजा अर्चना की
सांसद संजय सेठ के आवास पर शनिवार को गणपति विराजमान हुए। सांसद सेठ ने अपने परिवार के संग गणपति की पूजा अर्चना की। सेठ ने सभी रांची वासियों को गणेश उत्सव की ढेर सारी शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि भगवान हम सभी को सुख शांति दे। हम सबो को निरोग रखें। गणपति की कृपा हम सबों पर हमेशा बना रहे। कोरोना के इस विपदा में जल्द हमारे देश को मुक्ति मिले यह प्रभु से प्रार्थना करता हूं।
इधर सोनाहातू के जामुदाग जाने वाले ढुगुरडीह पुल का डायवर्सन तेज बारिश से बह जाने पर सिल्ली के भाजपा नेता धीरज महतो ने रांची के सांसद संजय सेठ से मुलाकात कर समस्याओं को रखा। सेठ ने रांची के उपायुक्त को पत्र लिखकर इस डाइवर्सन को अविलंब ठीक करने की मांग की। सेठ ने कहा कि यह बुंडू से बनताटीकर जाने का मुख्य सड़क है। डाइवर्सन के टूट जाने पर आवागमन बाधित हो गई है। लोगों को आने जाने में काफी समस्याएं हो रही है। अतः इसे जनहित को ध्यान मे रखते हुए अविलंब ठीक कराया जाए।




