मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:24 · नई दिल्ली संस्करण

वाराणसी के दालमंडी जाने से रोके गए सांसद वीरेंद्र सिंह हुए नाराज, धरना पर बैठे

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
वाराणसी के दालमंडी जाने से रोके गए सांसद वीरेंद्र सिंह हुए नाराज, धरना पर बैठे

वाराणसी। वाराणसी में दालमंडी के व्यापारियों से मिलने जा रहे समाजवादी पार्टी के सांसद वीरेंद्र सिंह को उनके शहरी आवास से निकलते ही कैंट थाना की पुलिस ने रोक दिया। पुलिस के रोके जाने से नाराज होकर सांसद वीरेंद्र सिंह धरने पर बैठ गए। सांसद वीरेंद्र सिंह का कहना है कि वाराणसी में पुलिस प्रशासन एवं जिला प्रशासन उन्हें दालमंडी के व्यापारियों से मिलने नहीं दे रही है। दालमंडी के व्यापारियों की दुकानें तोड़ी जा रही हैं और गलियों में बसे वाराणसी को समाप्त करने पर प्रशासन आमादा है।वाराणसी में अर्दली बाजार स्थित सांसद वीरेंद्र सिंह के साथ पूर्व मंत्री सुरेन्द्र पटेल, पूर्व विधायक समद अंसारी, प्रवक्ता मनोज राय धूपचंडी, एमएलसी प्रत्याशी आशुतोष सिन्हा, राजू यादव सहित सौ के करीब समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने दालमंडी कूच किया। तभी समाजवादी पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को मुख्य मार्ग के पहले ही जिला प्रशासन के आदेश पर पुलिस कर्मियों ने रोक दिया। पत्रकारों से बातचीत करते हुए सांसद वीरेंद्र सिंह ने आरोप लगाया कि एडीएम वाराणसी ने मीडिया की उपस्थिति में मुझसे वादा किया था कि वह समाजवादी प्रतिनिधि मंडल को 10 तारीख यानी आज दालमंडी के व्यापारियों से मुलाकात के लिए लेकर जाएंगे। लेकिन आज सुबह से ही पुलिस की मौजूदगी मेरे घर और कार्यालय पर धीरे धीरे बढ़ती गई। आखिरकार, प्रशासन दालमंडी में क्या छिपाना चाहता है। समाजवादी प्रतिनिधि मंडल वादे के अनुसार आज दालमंडी जाएगा। पुलिस और प्रशासन को अपने वादे पर कायम रहना चाहिए।सांसद वीरेंद्र सिंह ने आगामी योजना पर कहा कि अभी वह सड़क पर बैठकर धरना दे रहे हैं। आगे देश के सबसे बड़े सदन में पूरा मामला उठाएंगे। सड़क से सदन तक दालमंडी की लड़ाई व लड़ने के लिए तैयार है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें