मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:30 · नई दिल्ली संस्करण

फसलों में पेस्टिसाइड्स के इस्तेमाल से कैंसर के मामले बढ़े हैं - रविकिशन

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

गोरखपुर। बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग के नेतृत्व में सहयोगी विभागों की मदद से बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में शनिवार को पूरे धूमधाम से पोषण महोत्सव मनाया गया। इसके अन्तर्गत विभिन्न प्रतियोगिताओं और गतिविधियों के जरिये सही पोषण, देश रोशन का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि गोरखपुर सांसद रवि किशन शुक्ल ने कहा कि खेत में उगाई जाने वाली फसलों में पेस्टिसाइड्स के इस्तेमाल से कैंसर के मामले बढ़े हैं। ऐसे में हम सभी को पारम्परिक और पौष्टिक मोटे अनाज के सेवन पर जोर देना होगा। पहले इंसेफेलाइटिस के साथ साथ कुपोषण से भी बच्चों की मौते होती थीं लेकिन अब हमारी केंद्र और प्रदेश सरकाराें के प्रयासों से गाेरखपुर की स्थिति बदली है।महापौर डॉ मंगलेश श्रीवास्तव ने कहा कि स्वास्थ्य और पोषण में गहरा संबंध होता है। हमारे शरीर पर ज्यादातर बीमारियां तब हावी होने लगती हैं, जब हमारा पोषण स्तर कुप्रभावित होता है। कुपोषण कई प्रकार की बीमारियों की जड़ है। पोषण माह में किये जा रहे प्रयास जिले को कुपोषण मुक्त बनाने में अवश्य सफल होंगे।कार्यक्रम के दौरान सांसद रविकिशन ने स्वस्थ्य बालक बालिका प्रतिस्पर्धा के विजेता बच्चों को और पोषण अभियान में सामुदायिक सहयोग देने वाले लोगों को सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी राज मणि वर्मा, जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ अभिनव मिश्रा अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ नंदलाल कुशवाहा, जिला समाज कल्याण अधिकारी वशिष्ठ नारायण सिंह मुख्य रूप से मौजूद रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें