मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:28 · नई दिल्ली संस्करण

मप्र के राजगढ़ में बारातियों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 13 की मौत, 40 घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क4 मिनट का पठन

भोपाल,। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में रविवार रात बारातियों से

भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 13 लोगों की मौत हो गई। राजगढ़ कलेक्टर हर्ष

दीक्षित ने इसकी पुष्टि की है। हादसे में 40 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें

जिला अस्पताल पहुंचाया गया। इनमें से गंभीर रूप से घायल चार लोगों को भोपाल

के हमीदिया अस्पताल रेफर किया गया है। ट्रैक्टर-ट्राली में सवार सभी लोग

राजस्थान के झालावाड़ जिले के रहने वाले थे और बारात लेकर राजगढ़ जिले के

कुलामपुरा गांव आ रहे थे।

हादसा रविवार रात को करीब साढ़े नौ बजे

राजगढ़ जिला मुख्यालय से करीब 30 किलोमीटर दूर पिपलोदी के पास हुआ है।

जानकारी के अनुसार, राजस्थान के झालावाड़ जिले के जावर थाना क्षेत्र

अंतर्गत ग्राम मोतीपुरा से तातूड़िया परिवार की एक बारात बारात

ट्रैक्टर-ट्रॉली से राजगढ़ जिले के देहरीनाथ ग्राम पंचायत के गांव

कुलामपुरा आ रही थी। इसी दौरान खामखेड़ा से कुछ दूर पिपलौदी के पास

ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क से उतरकर खाई में जा गिरी और पलट गई। हादसे के वक्त

ट्रैक्टर-ट्रॉली में करीब 70 लोग सवार थे। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार

मच गई।

सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और ट्रॉली के

नीचे दबे लोगों को निकाला। साथ ही प्रशासन को भी सूचना दी। इसके बाद मौके

पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी पहुंचे। घायलों को घटनास्थल से अस्पताल

लाने के लिए सात से अधिक एबुलेंस को मौके पर भेजा गाय। घटना की जानकारी

मिलते ही कलेक्टर हर्ष दीक्षित, पुलिस अधीक्षक आदित्य मिश्रा, एसडीएम

गुलाबसिंह बघेल सहित आला अधिकारी जिला अस्पताल और घटनास्थल पर पहुंच गए और

घायलों से हादसे को लेकर जानकारी ली। देर रात राज्य मंत्री नारायण सिंह भी

जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायलों का हाल जाना और उनके इलाज के निर्देश

दिए।

कलेक्टर दीक्षित ने बताया कि ट्रैक्टर पलटने से हादसा हुआ

है। ट्रैक्टर सवार लोग बारात के रूप में राजस्थान से राजगढ़ जा रहे थे।

उन्होंने बताया कि हादसे में 13 लोगों की मृत्यु हुई है और करीब 40 लोग

घायल हुए हैं। गंभीर रूप से घायल चार लोगों को भोपाल रेफर किया गया है।

वहीं, पुलिस अधीक्षक आदित्य मिश्रा ने बताया कि बारात झालावाड़ जिले के

मोतीपुरा गांव से मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के कुमालपुर गांव आ रही थी।

हम झालावाड़ पुलिस के संपर्क में है। वहां की पुलिस की एक टीम भी यहां आ

रही है।हादसा कितना भयावह था। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि

ट्रॉली पूरी उल्टी हो गई। उसके चारों पहिए ऊपर हो गए। ट्रॉली के नीचे कई

लोग दब गए। मौत उनकी हुई जो ट्रॉली के नीचे दब गए थे। ग्रामीणों ने घायलों

को बाहर निकाला, लेकिन जो लोग पूरी तरह दबे थे, उन्हें जेसीबी की मदद से

ट्राली उठाकर निकाला गया। बारात में शामिल ममता नाम की महिला ने बताया कि

बारात राजस्थान के मोतीपुरा से आ रही थी। ड्राइवर ने शराब पी रखी थी।

ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने के बाद लोग उसके नीचे दब गए। जिसके बाद आसपास के

लोगों ने उन्हें निकाला। बाद में जेसीबी की मदद से लोगों को निकाला गया।

मुख्यमंत्री

डॉ. मोहन यादव ने राजगढ़ के पिपलोदी में हुए हादसे पर दुख जताया है।

उन्होंने कहा कि राजस्थान के झालावाड़ जिले के 13 लोगों की असमय मृत्यु का

समाचार अत्यंत दुखद है। हम राजस्थान सरकार के संपर्क में हैं और राजस्थान

पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है।

एसपी मिश्रा के अनुसार, मृतकों की पहचान हो गई है। सभी के नाम इस प्रकार हैं-

1. बरजी बाई (50) पत्नी राधेश्याम कतोरिया, निवासी दीगोद जागीर, थाना हरनावादा, जिला बारां, राजस्थान।

2. राधा (20) पत्नी प्रकाश कतोरिया, निवासी मोतीपुरा, थाना जावर, जिला झालावाड़, राजस्थान।

3. रामकली (25) पत्नी राजकुमार कतोरिया, निवासी भगवतपुरा, थाना छीपाबड़ौद, जिला बारां, राजस्थान

4. रूपा (22) पत्नी बृजेश कतोरिया, निवासी मोतीपुरा, थाना जावर, जिला झालावाड़, राजस्थान।

5. बादाम बाई (70) पति नारायण कतोरिया, निवासी गजवाड़ी, थाना जावर, जिला झालावाड़, राजस्थान।

6. शिवम (12) पुत्र कालू लाल कतोरिया, निवासी मोतीपुरा, थाना जावर, जिला झालावाड़, राजस्थान।

7. आकाश (5) पुत्र ब्रजेश कतोरिया, निवासी मोतीपुरा, थाना जावर, जिला झालावाड़, राजस्थान।

8. अभी (3) पुत्र राजकुमार कतोरिया, निवासी भगवतपुरा, थाना छीपाबड़ौद, जिला बारां, राजस्थान।

9. रामदयाल (9) पुत्र राम चरण कतोरिया, निवासी मोतीपुरा, थाना जावर, जिला झालावाड़, राजस्थान।

10. अरविंद (12) पुत्र चतुरलाल कतोरिया, निवासी भगवतपुरा, थाना छीपाबड़ौद, जिला बारां, राजस्थान।

11. विशाल (18) पुत्र रामलाल कतोरिया, निवासी भगवतपुरा, थाना छीपाबड़ौद, जिला बारां, राजस्थान

12. सुनील (20) पुत्र रामबाबू कतोरिया, निवासी भगवतपुरा, थाना छीपाबड़ौद, जिला बारां, राजस्थान

13. रामपाल (20) पुत्र भूरालाल कतोरिया, निवासी भगवतपुरा, थाना छीपाबड़ौद, जिला बारां, राजस्थान।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें