मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:53 · नई दिल्ली संस्करण

मप्रः राहतगढ़ वाटर फॉल ऐतिहासिक धरोहर, मंत्री राजपूत ने किया निरीक्षण

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
मप्रः राहतगढ़ वाटर फॉल ऐतिहासिक धरोहर, मंत्री राजपूत ने किया निरीक्षण

मप्रः राहतगढ़ वाटर फॉल ऐतिहासिक धरोहर, मंत्री राजपूत ने किया निरीक्षण

भोपाल, 23 फरवरी । राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने गुरुवार को अधिकारियों के साथ राहतगढ़ वाटर फॉल में चल रहे सौंदर्यकरण एवं निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि राहतगढ़ वाटर फॉल हमारी ऐतिहासिक धरोहर है, जिसे सजाना और संवारना हमारा काम है।

उन्होंने कहा कि वाटर फॉल को स्वच्छ, सुन्दर और सुरक्षित बनाने के लिये लगातार कार्य चल रहा है। जगह-जगह नव निर्माण कार्य तथा सुरक्षा के लिये पाइप की रैलिंग लगाई जा रही है। पर्यटकों को आकर्षित करने के लिये बेहतर व्यवस्था तथा पेटिंग की जा रही है।

मंत्री राजपूत ने कहा कि राहतगढ़ वाटर फॉल सुन्दर पर्यटक स्थल बनेगा जिसे देखने के लिये प्रदेश से लोग आयेंगे और जल्द ही यह कार्य पूरा हो जायेगा। स्थानीय जन-प्रतिनिधि तथा नगर पालिका और जनपद पंचायत राहतगढ़, पीएचई तथा फॉरेस्ट विभाग के अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें