मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:35 · नई दिल्ली संस्करण

मप्र पुलिस ने ड्रग्स तस्कर गिरोह का किया पर्दाफाश, 20 करोड़ रुपये की ब्राउन शुगर जब्त

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
मप्र पुलिस ने ड्रग्स तस्कर गिरोह का किया पर्दाफाश, 20 करोड़ रुपये की ब्राउन शुगर जब्त

भोपाल। मध्य प्रदेश के मंदसौर पुलिस ने रविवार को सुनियोजित कार्रवाई करते हुए एक अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्कर गिरोह का पर्दाफाश कर 20 किलोग्राम अवैध ब्राउन शुगर (स्मैक) जब्त की है, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 20 करोड़ रुपये है। पुलिस ने इस मामले में 05 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी की तलाश जारी है।यह कार्रवाई मंदसौर पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीना के निर्देशन में गठित विशेष पुलिस टीम द्वारा की गई। टीम ने 02 चार पहिया वाहन, 7 मोबाइल फोन एवं 7 हजार 700 रुपये नगद भी जब्त किए हैं।एसपी विनोद कुमार मीना ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि रविवार को थाना नई आबादी पुलिस को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि कुछ तस्कर बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ की खेप लेकर गुजरने वाले हैं। सूचना प्राप्त होते ही विशेष टीम का गठन कर रणनीतिक रूप से घेराबंदी की गई। संदिग्ध वाहनों को रोककर तलाशी लेने पर आरोपियों के कब्जे से 20 किलोग्राम अवैध ब्राउन शुगर जब्त की गई। कार्रवाई के दौरान तस्करी एवं पायलटिंग में प्रयुक्त एक सुजुकी एस-क्रॉस तथा एक हुंडई क्रेटा कार, 07 मोबाइल फोन एवं 7 हजार 700 रुपये नगद भी जब्त किये गए। मोबाइल फोनों का तकनीकी एवं साइबर विश्लेषण किया जा रहा है, जिससे गिरोह के नेटवर्क, सप्लायरों तथा वित्तीय लेनदेन से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्यों का पता लगाया जा सके।एसपी मीना ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में यह तथ्य सामने आया है कि आरोपी मध्य प्रदेश एवं राजस्थान सहित विभिन्न राज्यों में सक्रिय रहकर मादक पदार्थों की तस्करी करते थे। पुलिस द्वारा गिरोह के अन्य सदस्यों, सप्लाई चेन तथा अवैध आर्थिक नेटवर्क के संबंध में विस्तृत जांच की जा रही है। फरार आरोपी की तलाश के लिए भी पुलिस टीमें सक्रिय हैं।उन्होंने बताया कि मामले में पुलिस ने हेमंत (50) पुत्र पूनम चंद्र वर्मा निवासी सृष्टि परिसर भानगढ़ का रोड इंदौर, मोना (48) पत्नी स्वर्गीय रमेश सेन निवासी नंदा नगर पाटनीपुरा इंदौर, राहुल (36) पुत्र लक्ष्मण लाल मीणा निवासी माली खेड़ा प्रतापगढ़ राजस्थान, सुभाष उर्फ पिंटू (46) पुत्र भंवरलाल नाहर जाति गुर्जर निवासी प्रतापगढ़ राजस्थान और जितेंद्र उर्फ कारू (35) पुत्र मांगीलाल मीणा निवासी माली का खेड़ा प्रतापगढ़ राजस्थान को गिरफ्तार किया है। वहीं एक आरोपी अजीज उर्फ एजाज निवासी प्रतापगढ़ राजस्थान अभी फरार है।एपी ने बताया कि पुलिस मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध पूरी प्रतिबद्धता एवं दृढ़ता के साथ कार्य कर रही है। प्रदेश में सुरक्षित एवं नशामुक्त वातावरण सुनिश्चित करने के लिए मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा इस प्रकार की कार्यवाहियां निरंतर जारी रहेंगी तथा युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले तस्करों के विरुद्ध कठोरतम वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें