मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:37 · नई दिल्ली संस्करण

मजदूरों से भरा पिकअप वाहन घाट चढ़ते समय 60 फीट गहरी खाई में पलटा, तीन की मौत, 20 घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

रतलाम। मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में रावटी थाना क्षेत्र अंतर्गत धोलावाड़ घाट के पास शनिवार सुबह मजदूरों से भरी पिकअप वाहन असंतुलित होकर सड़क से नीचे उतर गया और 60 फीट गहरी खाई में पलट गया। हादसे में एक किशोर सहित तीन मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 20 से ज्यादा घायल हो गए, जिनमें पांच की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को रावटी के सरकारी अस्पताल और रतलाम के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद पिकअप वाहन का चालक मौके से भाग गया।जानकारी के अनुसार, रावटी थाना क्षेत्र की खेडी खुर्द पंचायत के गांव में रहने वाले मजदूर शनिवार सुबह करीब नौ बजे पिकअप वाहन में सवार होकर मजदूरी करने के लिए अन्य स्थानों पर जा रहे थे। वाहन में 50 से ज्यादा मजदूर सवार थे। धोलावाड़ घाट पर सवारी अधिक होने से वाहन लोड नहीं ले पाया और वह अचानक रिवर्स होकर सड़क किनारे उतरकर खाई में जा गिरा। हादसे बाद वाहन में सवार मजदूरों की चीफ पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को निकालने में मदद की। कुछ देर बाद पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और घायलों को निकालकर रावटी और रतलाम के अस्पताल भिजवाया गया।पुलिस के अनुसार, हादसे में तीन मजदूरों की मौत हुई है। मृतकों की पहचान ग्राम हलदुपाडा निवासी 15 वर्षीय अजय पुत्र सुखराम खराडी, ग्राम जुलवानिया निवासी 50 वर्षीय नानी बाई पत्नी विजय और ग्राम हल्दुपाड़ा निवासी 50 वर्षीय लीलाबाई पत्नी गौतम मुनिया के रूप में हुई है। इनमें दो मृतकों के शव रावटी व एक का शव जिला अस्पताल ले जाया गया है, जहां उनका पोस्टमार्टम किया जा रहा है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें