मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:19 · नई दिल्ली संस्करण

पप्पू यादव को तीन मामलों में मिली जमानत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

पूर्णिया, । राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने शनिवार काे तीन मामलों

में व्यवहार न्यायालय पूर्णिया में आत्मसमर्पण किया। तीनों ही मामले

पूर्णिया व्यवहार न्यायालय स्थित एस०डी०जे०एम० के कोर्ट में 10 हजार रुपए

के निजी मुचलके पर सांसद को जमानत दी गई। तीनों ही मामले आचार संहिता के

उल्लंघन के हैं।

पहला मामला कसबा थाना कांड संख्या 72/2024 दिनांक

17 मार्च 2024 का है, जिसमें आरोप है कि एम०एल० आर्य कॉलेज कसबा के पास

सुजीत कुमार उर्फ पप्पू चौरसिया, थाना कसबा, जिला पूर्णिया के मकान के एक

बड़े भूभाग में बिना अनुमति का बैनर लगाकर जनसभा किया जा रहा था। जनसभा में

लगभग 400 से 500 लोग उपस्थित थे।

दूसरा मामला के० हाट० थाना कांड

संख्या 256/2024 दिनांक 11 अप्रैल 2024 का है, जिसमें आरोप है कि एक गाड़ी

पर पप्पू यादव का बैनर और बड़ा सा साउंड सिस्टम लगा हुआ था, कागजात मांगने

पर नहीं दिखाया गया जिस कारण आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज किया

गया। एक अन्य मामला वर्ष 2015 का था, धमदाहा थाना कांड संख्या 289/2015

दिनांक 14 अक्टूबर 2015, जिसमें आरोप है की, आचार संहिता का उल्लंघन करते

हुए, बिना अनुमति के धमदाहा क्रीड़ा मैदान में हेलीकॉप्टर उतारा गया था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें