मप्रः 14 आईएएस अधिकारियों की नवीन पदस्थापना
भोपाल,। लोकसभा चुनाव के बाद मध्य प्रदेश में तबादलों का दौर शुरू
हो गया है। इसी क्रम में राज्य शासन द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस)
के 14 अधिकारियों का तबादला करते हुए उनकी नवीन पदस्थापना की है। इस संबंध
में सामान्य प्रशासन विभाग ने गुरुवार देर रात आदेश जारी किया है।
जारी
आदेश के अनुसार, प्रशासन अकादमी के महानिदेशक विनोद कुमार को आदिम जाति
अनुसंधान एवं विकास संस्थान भोपाल में संचालक नियुक्त किया गया है, जबकि वन
विभाग के अपर मुख्य सचिव जेएन कंसोटिया को प्रशासन अकादमी में महानिदेशक
बनाया गया है। वहीं, कृषि विभाग के अपर मुख्य सचिव अशोक वर्णवाल को वन
विभाग में अपर मुख्य सचिव और स्कूल शिक्षा विभाग की प्रमुख सचिव रश्मि अरुण
शमी को खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग में प्रमुख सचिव
बनाया गया है।
इसी प्रकार, पंजीयन महानिरीक्षक एम
सेलवेन्द्रन को कृषि विभाग में सचिव पदस्थ किया गया है और तकनीकी शिक्षा
कौशल विकास एवं रोजगार विभाग के सचिव डॉ. संजय गोयल को स्कूल शिक्षा विभाग
में सचिव बनाया गया है। मप्र पावर मैनेजमेंट कंपनी भोपाल के प्रबंध संचालक
रघुराज एम.आर को तकनीकी शिक्षा कौशल विकास एवं रोजगार विभाग में सचिव
नियुक्त किया गया है। ग्वालियर कमिश्नर डॉ. सुदाम खाड़े को भोपाल में
जनसम्पर्क आयुक्त पदस्थ किया गया है।
शहडोल संभाग के
कमिश्नर बाबू सिंह जामोद को रीवा संभाग में कमिश्नर के साथ शहडोल संभाग का
अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है, जबकि वाणिज्यिक कर आयुक्त स्वतंत्र कुमार
सिंह को भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास संचालक बनाया गया है। जल
संसाधन विभाग के सचिव कृष्ण गोपाल तिवारी को नर्मदापुरम संभाग में कमिश्नर,
संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मनोज खत्री को ग्वालियर संभाग में
कमिश्नर, राज्य शिक्षा केन्द्र के संचालक धनराजू एस को वाणिज्यिक कर आयुक्त
और पशुपालन एवं डेयरी विभाग के अपर सचिव हरजिंदर सिंह को राज्य शिक्षा
केन्द्र में संचालक पदस्थ किया गया है।