मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:34 · नई दिल्ली संस्करण

मप्र : चुनाव को लेकर मतदाताओं में भारी उत्साह, गाजे-बाजे के साथ मतदान केन्द्र पहुंचीं महिलाएं

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

भोपाल,। लोकसभा चुनाव के पहले चरण में शुक्रवार को मध्यप्रदेश

की 6 सीटों पर वोटिंग हो रही है। सीधी, शहडोल, मंडला, बालाघाट, जबलपुर और

छिंदवाड़ा सीटों पर सुबह से ही मतदान को लेकर मतदाताओं में काफी उत्साह दिख

रहा है। बुजुर्ग, युवा सहित पहली बार वोट डालने वाले वोटर अपने मताधिकार

का प्रयोग करने मतदान केंद्रों पर पहुंच रहे हैं। शहडोल स्थित सोहागपुर

मतदान केंद्र क्रमांक-236 में बुजुर्ग मतदाताओं के आगमन पर उनका तिलक और

माला पहनाकर स्वागत किया गया। जबकि शहडोल लोकसभा क्षेत्र के मानपुर विस में

पिंक बूथ केन्द्र मलियागुडा क्र.- 271, 272, 273 में महिला मतदाता

गाजे-बाजे व उत्साह के साथ मतदान केन्द्र पहुंचीं।

लोकसभा

चुनाव के पहले चरण के मतदान के दौरान वोटर्स के बीच गजब का उत्साह देखने

को मिल रहा है। सिंगरौली सीधी संसदीय क्षेत्र के मतदान केंद्रों में सुबह

से ही लोग मतदान के लिए पहुंचने लगे। सिंगरौली जिले के शहरीय क्षेत्र में

भी मतदाताओं की भीड़ बढ़ने लगी है। पोलिंग बूथों पर पुरुषों की तुलना में

महिलाओं की संख्या ज्यादा नजर आ रही है। सीधी संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में

91 वर्षीय मतदाता रामलाल गुप्ता और 84 वर्षीय वृद्ध महिला हिरमानिया गर्ग

ने मतदान केंद्र पहुंचकर मतदान किया। इन बुजुर्गों ने होम वोटिंग के जगह

मतदान केंद्र में पहुंचकर मतदान किया।

मतदान केंद्रों में वोटर्स की लंबी लाइन

मंडला

संसदीय क्षेत्र के जिला डिंडोरी में सुबह से ही मतदाता अपने मताधिकार के

उपयोग करने मतदान केंद्र पहुंच रहे हैं। सुरक्षा के मद्देनजर हर बूथ पर

पुलिस बल तैनात किया गया है। मतदाताओं ने मतदान कर कहा कि आदिवासी जिला

डिंडोरी हर मायनो में अभी पिछड़ा है। जिसे विकास की जरूरत है। हम ऐसी सरकार

और सांसद चाहते हैं। जो डिंडोरी जिले का विकास कर सके। यहां उद्योग,रेललाइन

और रोजगार की व्यवस्था कर सके। सभी पोलिंग बूथों में पानी, छाव, विकलांग

मतदाताओं के लिए व्यवस्था की गई है। ताकि मतदाताओं को मतदान केंद्र में

किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें