मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:33 · नई दिल्ली संस्करण

मप्र : इंदौर-जबलपुर समेत 15 जिलों में आज तेज बारिश की संभावना

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

भोपाल, । मध्‍यप्रदेश में इन दिनों मानसूनी गतिविधियां तेज हो गई

है। प्रदेश में अब तक मानसून सीजन की 103 प्रतिशत बारिश हो चुकी है। भोपाल

में सुबह से कभी तेज, कभी रिमझिम बारिश हो रही है। प्रदेश की छोटी नदियां

उफान पर हैं, बड़ी नदियों और बांधों में लगातार पानी बढ़ रहा है। मौसम विभाग

ने रविवार को इंदौर, जबलपुर समेत प्रदेश के 15 जिलों में तेज बारिश का

अलर्ट जारी किया है। हालांकि 29-30 जुलाई को तेज बारिश का दौर थम जाएगा,

लेकिन 31 जुलाई से फिर स्ट्रॉन्ग सिस्टम की एक्टिविटी शुरू होगी।

इससे

पहले शनिवार को पन्ना, शाजापुर, विदिशा, रायसेन, सीहोर, देवास, पचमढ़ी,

आगर-मालवा में बाढ़ जैसे हालत बने। कई गांवों का मुख्यालयों से संपर्क कटा

रहा। मौसम विभाग ने बताया कि मानसून ट्रफ लाइन ग्वालियर से सीधी होकर जा

रही है, जो आगे लो प्रेशर एरिया में मर्ज हो रही है। बंगाल के ऊपर एक लो

प्रेशर भी एक्टिव है। आने वाले दिनों में यह आगे बढ़ेगा। मध्य भारत से जैसे

ही यह गुजरेगा, मध्यप्रदेश में बारिश का दौर बनेगा। एक अन्य ट्रफ लाइन भी

है, जिसकी एक्टिविटी 31 जुलाई से देखने को मिल सकती है। स्ट्रॉन्ग सिस्टम

की वजह से प्रदेश में फिर भारी बारिश होगी।

मध्यप्रदेश में अब तक

सामान्य 16.5 इंच बारिश हो चुकी है, जो 3% अधिक है। पश्चिमी हिस्से- भोपाल,

इंदौर, उज्जैन, नर्मदापुरम, ग्वालियर-चंबल संभाग में एवरेज से 6% ज्यादा

पानी गिर चुका है, जबकि पूर्वी हिस्से- रीवा, सागर, जबलपुर और शहडोल संभाग

में 1% कम बारिश हुई है। हालांकि, जबलपुर संभाग के जिले- सिवनी, डिंडौरी,

छिंदवाड़ा, मंडला और बालाघाट में सबसे ज्यादा बारिश हुई है। बारिश के मामले

में भोपाल संभाग भी आगे है। प्रदेश में पिछले 11 दिन से तेज बारिश हो रही

है। इस कारण डैम और तालाबों में भी पानी बढ़ा है। 24 घंटे में सीहोर के

कोलार डैम में 2 फीट पानी बढ़ा है। इंदिरा सागर डैम में 3 फीट पानी की

बढ़ोतरी हुई है। बरगी और गोपीकृष्ण डैम में भी पानी की आवक हो रही है। भोपाल

का बड़ा तालाब अब करीब दो फीट ही खाली है। शहडोल के बाणसागर, नर्मदापुरम के

तवा डैम, भोपाल के कलियासोत, राजगढ़ के मोहनपुरा और कुंडालिया डैम में भी

पानी बढ़ा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें