मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:34 · नई दिल्ली संस्करण

मप्र : भोपाल-नर्मदापुरम में सुबह से हो रही तेज बारिश, 31 जिलों में भी पानी गिरने के आसार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

भोपाल, । मध्‍यप्रदेश में बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव है।

इस वजह से प्रदेश के कई हिस्‍सों में बारिश का दौर जारी है। रविवार को भी

भोपाल और नर्मदापुरम में सुबह से कभी तेज कभी धीमी बारिश हो रही है। अगले 3

दिन पूरे प्रदेश में तेज बारिश का अलर्ट है। इंदौर समेत कुल 31 जिलों में

आज तेज पानी गिरने की संभावना है। विदिशा, रायसेन, सीहोर, नर्मदापुरम,

बैतूल, बुरहानपुर, खंडवा, देवास, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट और

पांढुर्णा जिलों में 24 घंटे के अंदर 4.5 से 8 इंच तक बारिश हो सकती है।

मौसम

विभाग भोपाल के सीनियर वैज्ञानिक डॉ. वेदप्रकाश सिंह ने बताया कि

सौराष्ट्र गुजरात के आसपास साइक्लोनिक सर्कुलेशन एक्टिव है। वहीं, बंगाल की

खाड़ी के आसपास लो प्रेशर एरिया है। मानसून ट्रफ प्रदेश के श्योपुर, दमोह,

मंडला की तरफ से गुजर रही है। दूसरी ओर, बंगाल की खाड़ी और अरब सागर की खाड़ी

से नमी भी आ रही है। इस कारण बारिश की स्ट्रॉन्ग एक्टिविटी रहेगी। मौसम

विभाग के अनुसार अगले 2 दिन पूरे प्रदेश में आकाशीय बिजली गिरने के आसार

ज्यादा है। इसलिए लोगों को बचाव की समझाइश दी गई है।

इससे पहले

प्रदेश में शनिवार को भी तेज बारिश का दौर जारी रहा। भोपाल, बैतूल,

नर्मदापुरम, रायसेन, छिंदवाड़ा, जबलपुर, खजुराहो, मंडला, नरसिंहपुर, नौगांव,

सागर, सिवनी और बालाघाट जिलों में पानी गिरा। रायसेन में सबसे ज्यादा 56

मिमी, यानी दो इंच से अधिक बारिश हो गई। सिवनी में डेढ़ इंच और मलाजखंड में

सवा इंच बारिश दर्ज की गई। खजुराहो में पौन इंच के करीब पानी गिरा।

प्रदेश

में अब तक 11.6 इंच बारिश हो गई है, जो कोटे की कुल बारिश की 35 प्रतिशत

है। तेज बारिश की वजह से डैम, तालाबों में भी पानी बढ़ रहा है। पिछले 24

घंटे के दौरान सीहोर के कोलार डैम, शहडोल के बाणसागर, खंडवा के इंदिरा

सागर, नर्मदापुरम के तवा डैम, भोपाल के कलियासोत डैम, राजगढ़ के मोहनपुरा और

कुंडालिया डैम में भी पानी बढ़ा है। भोपाल की लाइफ लाइन बड़ा तालाब में भी

आधा पानी की बढ़ोतरी हुई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें