मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:33 · नई दिल्ली संस्करण

मप्र : ग्वालियर-जबलपुर समेत 22 जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

भोपाल। मध्‍यप्रदेश में एक बार फिर मानसूनी गतिविधियां शुरू हो गई है। शुक्रवार को भोपाल, इंदौर, जबलपुर समेत 18 जिलों में कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश हुई। सीधी में सबसे ज्यादा 41 मिमी यानी, पौने 2 इंच पानी गिर गया। दमोह और बालाघाट जिले के मलाजखंड में पौन इंच पानी गिरा। प्रदेश में साइक्लोनिक सर्कुलेशन (चक्रवात) और मानसून ट्रफ लाइन की वजह से 22 जिलों में आज शनिवार को भी तेज बारिश का अलर्ट है। हालांकि, 11 अगस्त से बारिश की एक्टिविटी घट जाएगी और कहीं-कहीं बूंदाबांदी, गरज-चमक की स्थिति बनी रहेगी।शनिवार को जिन 22 जिलों में तेज बारिश होने का अनुमान है, उनमें ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, श्योपुर, नीमच, मंदसौर, सागर, दमोह, नरसिंहपुर, सिवनी, जबलपुर, मंडला, बालाघाट, अनूपपुर, मऊगंज और सतना शामिल हैं। मौसम विभाग के अनुसार, वर्तमान में 3 साइक्लोनिक सर्कुलेशन और एक मानसून ट्रफ लाइन एक्टिव है। मानसून ट्रफ एमपी के कई जिलों से होकर गुजर रही है। इस वजह से शनिवार को उत्तरी और पूर्वी हिस्से में बारिश हो सकती है। बाकी जिलों में गरज-चमक और हल्की बारिश होने का अनुमान है।प्रदेश में शुक्रवार को धार, खंडवा, रीवा में आधा इंच के करीब पानी गिरा। भोपाल, बैतूल, इंदौर, गुना, जबलपुर, खजुराहो, मंडला, रतलाम, सागर, सतना, सिवनी और उमरिया में भी हल्की बारिश दर्ज की गई। प्रदेश में इस सीजन की 69 प्रतिशत बारिश ज्यादा हो गई है। अब तक 22 इंच बारिश होनी चाहिए, लेकिन 25.7 इंच पानी गिर चुका है। जून-जुलाई के बाद अगस्त के पहले सप्ताह में भी स्ट्रॉन्ग सिस्टम की एक्टिविटी रही।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें