मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:17 · नई दिल्ली संस्करण

मप्र : भोपाल समेत 15 जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट, ग्वालियर-जबलपुर और उज्जैन में भी आसार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

भोपाल, । मध्‍यप्रदेश में साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रफ की वजह

से बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम बना है। इस वजह से प्रदेश बारिश का सिलसिला

जारी है। प्रदेश में सीजन की 27 प्रतिशत यानी एवरेज 10.6 इंच बारिश हो गई

है। आज मंगलवार को भी इंदौर में सुबह 5.30 बजे से तेज बारिश हो रही है।

वहीं, मौसम विभाग ने राजधानी भोपाल समेत 15 जिलों में आज भारी बारिश का

अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही ग्वालियर, जबलपुर और उज्जैन में भी पानी

गिरने की संभावना है।

मौसम विभाग ने बताया कि मानसून ट्रफ थोड़ी नीचे

आई है। एक लो प्रेशर सिस्टम बंगाल की खाड़ी से एक्टिव हुआ है। पश्चिमी

राजस्थान पर बना चक्रवात मानसून ट्रफ के साथ विलीन हो गया है। गुजरात के

ऊपर भी एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम है। इस वजह से तेज बारिश हो रही है।

19-20 जुलाई को बंगाल की खाड़ी में एक नया लो प्रेशर एरिया बनने की संभावना

है, जिससे प्रदेश में तेज बारिश का दौर बना रहेगा।

इससे पहले

सोमवार को प्रदेश के 19 जिलों में तेज बारिश का दौर रहा। खरगोन के सनावद

में एक टैंकर बांकुर नदी की बाढ़ में बह गया। बड़वाह में मकान-दुकानों में

पानी घुस गया। नर्मदा नदी का वाटर लेवल एक मीटर तक बढ़ गया। सीहोर के आष्टा

और आगर-मालवा में इतनी तेज बारिश हुई कि सड़कें तालाब बन गईं। मंडला में

सबसे ज्यादा 1 इंच बारिश हुई। रतलाम में भी तेज बारिश का दौर चला। यहां भी

करीब 1 इंच बारिश हुई है। छिंदवाड़ा, जबलपुर में आधा इंच के करीब पानी गिरा।

इंदौर, सीहोर, भोपाल, रतलाम, मुरैना, नरसिंहपुर, सागर, उमरिया, धार,

ग्वालियर, नर्मदापुरम, खरगोन, रतलाम, शिवपुरी समेत अन्य जिलों में भी बारिश

का दौर जारी रहा।

डैमों में पानी का लेवल बढ़ा

बारिश की वजह

से प्रदेश के बड़े डैमों में पानी का लेवल भी बढ़ा है। सीहोर के कोलार,

शहडोल के बाणसागर, खंडवा के ओंकारेश्वर, जबलपुर के बरगी, नर्मदापुरम के तवा

डैम, भोपाल के कलियासोत डैम में एक से दो फीट तक पानी बढ़ गया है। लगातार

तेज बारिश होने से लेवल और भी बढ़ जाएगा।

मौसम वैज्ञानिक शिवांग

बाकोदे ने बताया कि पश्चिमी गुना, इंदौर/आंध्र प्रदेश, धार/मांडू,

खरगोन/महेश्वर, खंडवा/ओंकारेश्वर, सीहोर, नरसिंहपुर, सिवनी में बिजली के

साथ भारी वर्षा जारी रहने की संभावना है । साथ ही रायसेन/भीमबेटका, विदिशा,

भोपाल, सागर, देवास, शाजापुर, बालाघाट, छिंदवाड़ा, बड़वानी, अलीराजपुर,

झाबुआ में बिजली के साथ मध्यम गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।

उन्‍होंने बताया कि बैरागढ़, आगर मालवा, अशोकनगर, उत्तरी बैतूल, राजगढ़,

पंढुर्ना, हरदा, दमोह, सांची, उदयगिरि, जबलपुर, श्योपुर कलां, रतलाम,

मंडला/कान्हा, डिंडोरी में सुबह के समय बिजली के साथ हल्की गरज के साथ

बौछारें पड़ने की संभावना है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें