मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:17 · नई दिल्ली संस्करण

मप्र : भोपाल, इंदौर-उज्जैन सहित 12 जिलों में आज तेज बारिश का अलर्ट

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

भोपाल,। मध्य प्रदेश में पिछले कई दिनों से लगातार तेज बारिश का

दौर जारी है। बारिश के वजह से नदी नाले उफान पर है। इसके अलावा कई जगह

बाढ़ की भी स्थिति देखी जा रही है। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में इस

समय बारिश के तीन सिस्टम एक्टिव है, जिसकी वजह से तेज बारिश हो रही है।

मौसम विभाग ने आज सोमवार को राजधानी भोपाल, इंदौर, उज्जैन, धार सहित 12

जिलों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं, जबलपुर, ग्वालियर समेत

प्रदेश के अन्य जिलों में हल्की बारिश, गरज-चमक या आंधी चलने का अनुमान है।

प्रदेश में एक बार फिर तेज बारिश का दौर शुरू हो गया है। सोमवार

सुबह 5 बजे से भोपाल में बारिश हो रही है। इंदौर, उज्जैन समेत 12 जिलों में

तेज बारिश होने का अलर्ट है। रविवार को भोपाल, इंदौर, उज्जैन समेत 15 से

ज्यादा जिलों में पानी गिरा। मध्‍यप्रदेश में अब तक एवरेज 10.2 इंच बारिश

हो चुकी है, जो कोटे की कुल बारिश का 27 प्रतिशत है।

मौसम विभाग

भोपाल की सीनियर वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया कि मानसून

ट्रफ लाइन थोड़ी नीचे आई है। अभी यह बीकानेर, लखनऊ से रांची होते ही बंगाल

की तरफ जा रही है। उन्‍होंने बताया कि एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन गुजरात के

ऊपर है। वेस्टर्न डिस्टरबेंस भी एक्टिव है। इन सिस्टम की वजह से अगले कुछ

दिन तक तेज बारिश का दौर चलेगा। मानसून ट्रफ लाइन आने वाले दिनों में और

नीचे आएगी। इससे तेज बारिश होने का अनुमान है। साथ ही पूरे प्रदेश में

आकाशीय बिजली गिरने या चमकने का दौर भी है।

इससे पहले रविवार को

सागर, सीधी, भोपाल समेत 15 से ज्यादा जिलों में तेज बारिश का दौर रहा। सागर

में 44 मिमी यानी, 1.8 इंच पानी गिर गया। सीधी, खरगोन, रतलाम में पौन इंच

के करीब बारिश हुई। भोपाल, टीकमगढ़, उमरिया, बैतूल, बालाघाट के मलाजखंड,

सीहोर, शाजापुर, छिंदवाड़ा समेत अन्य जिलों में भी बारिश का दौर चलता रहा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें