मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:26 · नई दिल्ली संस्करण

मप्र : भोपाल-शिवपुरी समेत 14 जिलों में आज भारी बारिश की संभावना

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

भोपाल, । मध्यप्रदेश में मानसून की बौछारें पड़ने का सिलसिला

जारी है। आंधी-बारिश के दो सिस्टम एक्टिव होने से पूरा प्रदेश भीग रहा है।

आज गुरुवार को भी ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान है। आज भोपाल, शिवपुरी सहित

14 जिलों में तेज बारिश की संभावना है। वहीं, इंदौर, ग्वालियर,

उज्जैन-जबलपुर समेत प्रदेश के अन्य जिलों में आंधी, गरज-चमक और हल्की बारिश

का दौर जारी रहेगा।

सीनियर मौसम वैज्ञानिक

अरुण शर्मा ने बताया कि वर्तमान में साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रफ लाइन की

वजह से एमपी में भी स्ट्रॉन्ग सिस्टम है। इस वजह से पूरे प्रदेश में मौसम

बदला हुआ है। कहीं, तेज तो कहीं हल्की बारिश हो रही है। अगले कुछ दिन तक यह

सिस्टम एक्टिव रहेगा। मौसम वैज्ञानिक का कहना है कि 15 जुलाई तक मध्य

प्रदेश के सभी क्षेत्रों में अच्छी वर्षा होने की उम्मीद है। वहीं, गुरुवार

को भोपाल, शिवपुरी सहित 14 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया

है। इसके अंतर्गत शाजापुर, रायसेन के भीमबेटका, हरदा, बैतूल, नर्मदापुरम के

पचमढ़ी, नरसिंहपुर, दमोह, सागर, श्योपुर, मुरैना, ग्वालियर, दतिया,

टीकमगढ़, निवाड़ी, छतरपुर के खजुराहो और कटनी में आकाशीय बिजली गिरने या

चमकने के साथ बारिश होने का अलर्ट जारी किया है।

मैहर,

जबलपुर, बैतूल, पन्ना, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, मऊगंज, सीधी,

सिंगरौली, भोपाल, राजगढ़, सीहोर, विदिशा, अशोकनगर, भिंड, गुना, अलीराजपुर,

झाबुआ, सतना, रीवा, उमरिया, डिंडोरी, धार, देवास, आगर और इंदौर में भी कहीं

बारिश तो कहीं आंधी का दौर चलेगा।

इससे पहले

बुधवार को भोपाल में तेज बारिश का दौर जारी रहा। धार, ग्वालियर,

नर्मदापुरम, इंदौर, पचमढ़ी, रतलाम, शिवपुरी, उज्जैन, मंडला, नरसिंहपुर,

रीवा, सागर, सतना और बालाघाट जिले के मलाजखंड में भी बारिश हुई। रात में

शिवपुरी, शाजापुर, रायसेन, हरदा, बैतूल, दमोह, सागर, श्योपुरकलां, मुरैना,

ग्वालियर, दतिया, टीकमगढ़, निवाड़ी, छतरपुर, कटनी समेत कई जिलों में मौसम

बदला रहा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें