मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:17 · नई दिल्ली संस्करण

भोपाल में छात्र की संदिग्ध हालत में मौत, कार में बेसुध हालत में मिला

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
भोपाल में छात्र की संदिग्ध हालत में मौत, कार में बेसुध हालत में मिला

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के कोलार थाना क्षेत्र में एक छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हाे गई। शुक्रवार देर रात काे वह कार में बेसुध हालत में मिला था। अस्पताल में इलाज के दाैरान उसकी माैत हाे गई। अस्पताल से घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले में मर्ग कायम कर लिया गया है। शनिवार दाेपहर काे पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।जानकारी के अनुसार 24 वर्षीय युवक ईशान दुबे नेहरू नगर का रहने वाला था। शुक्रवार देर रात कोलार इलाके के एक रेस्टोरेंट गया था। यहां से कुछ खाने के बाद घर लौट रहा था। तभी कोलार इलाके में डी मार्ट के करीब उसे कार में ही सीने में तेज दर्द और घबराहट होने लगी। इस बात की सूचना उसने दोस्त काे फाेन पर दी और तबीयत खराब हाेने की बात कहते हुए तुरंत मदद के लिए आने काे कहा। इसके बाद दोस्त ने एक अन्य दोस्त को कॉल कर मदद के लिए भेजा, यह दोस्त उस स्थान के करीब था, जहां ईशान मौजूद था। दोस्त जब मौके पर पहुंचा तो युवक बेसुध कार की ड्राइविंग सीट पर था, तत्काल उसे पास के एक अस्पताल पहुंचाया। यहां अन्य दोस्त भी पहुंच गए। अस्पताल से उसे हमीदिया ले जाने की सलाह दी। इसके बाद दोस्त दूसरे प्राइवेट अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच उपरांत ईशान को मृत घोषित कर दिया। अस्पताल की सूचना पर कोलार पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। शनिवार दोपहर पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। ईशान अपनी मां के साथ रहता था। उसके पिता का निधन हो चुका है। मां सेंट्रल गर्वमेंट की इंप्लाइ हैं। वह अकेला ही बेटा था और एम ए करने के बाद प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। मौत से दो दिन पहले 24 दिसंबर को उसका 24 वां जन्मदिन था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें