मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:36 · नई दिल्ली संस्करण

मप्रः मुख्यमंत्री आज अक्षय तृतीया के शुभ मुहूर्त में सिंहस्थ 2028 के कार्यों की करेंगे शुरुआत

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन
मप्रः मुख्यमंत्री आज अक्षय तृतीया के शुभ मुहूर्त में सिंहस्थ 2028 के कार्यों की करेंगे शुरुआत

- सामूहिक विवाह सम्मेलन में सहभागिता कर अनेक कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण करेंगे मुख्यमंत्रीभोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज रविवार को उज्जैन प्रवास के दौरान अक्षय तृतीया के पावन अक्षय मुहूर्त पर सिंहस्थ-2028 की तैयारियों को नई गति देने वाले अनेक महत्वपूर्ण विकास कार्यों का भूमिपूजन तथा पूर्ण हो चुके तीन कार्यों का लोकार्पण करेंगे।निर्धारित कार्यक्रम अनुसार मुख्यमंत्री डॉ. यादव पूर्वाह्न 11.30 बजे उज्जैन आगमन कर पुलिस लाईन स्थित हेलीपेड पर विश्रामगृह का लोकार्पण करेंगे। इसके पश्चात मुख्यमंत्री हामूखेड़ी में आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन में शामिल होंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री कार्तिक मेला ग्राउंड में सामूहिक विवाह सम्मेलन में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री यहां विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन व लोकार्पण करेंगे।उल्लेखनीय है कि इन कार्यों से शहर की अधोसंरचना और मजबूत होगी। यातायात सुगम बनेगा, पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और सिंहस्थ की भव्य तैयारियां समय से पहले पूरी हो सकेंगी।मुख्यमंत्री डॉ. यादव कुल 156.23 करोड़ रुपये के इन कार्यों का भूमिपूजन करेंगे1. हरसिद्धि पाल से रामघाट रोड चौड़ीकरण एवं निर्माण कार्य- 21.08 करोड़ रुपये।2. गुदरी चौराहा से पानदरिबा कहारवाड़ी होते हुए हरसिद्धि पाल तक मार्ग चौड़ीकरण- 14.43 करोड़ रुपये।3. बंबई वाले की धर्मशाला से दानी गेट तक मार्ग चौड़ीकरण- 13.52 करोड़ रुपये।4. मकोडिया आम चौराहा से विराट नगर होते हुए कानीपुरा-तराना मार्ग तक सड़क निर्माण- 49.64 करोड़ रुपये।5. अमृत 2.0 योजना अंतर्गत नीलगंगा सरोवर का कायाकल्प- 4.55 करोड़ रुपये।6. अमृत 2.0 योजना अंतर्गत सोलह सागर झील (तालाब) का जीर्णोद्धार- 1.11 करोड़ रुपये।7. मुख्यमंत्री नगरीय क्षेत्र अधोसंरचना निर्माण योजना अंतर्गत कालिदास उद्यान का विकास कार्य- 1.59 करोड़ रुपये।8. विक्रम कीर्ति संग्रहालय की आंतरिक साज-सज्जा, प्रदर्शनी डिस्प्ले एवं संरक्षण कार्य- 8.55 करोड़ रुपये।9. महाकाल लोक में पैदल यात्री मार्ग पर फेब्रिक शेड स्ट्रक्चर लगाने का कार्य- 13.30 करोड़ रुपये।10. विक्रम कीर्ति मंदिर सभागार, बांगड़ भवन परिसर आदि का जीर्णोद्धार, संरक्षण एवं नवनिर्माण कार्य — 7.73 करोड़ रुपये।मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा सिंहस्थ 2028 के अंतर्गत 20.73 करोड़ रुपये की लागत से पूर्ण कार्यों का लोकार्पण भी किया जाएगा। इनमें -1. कोठी रोड संकुल भवन के सामने से देवास रोड तक सड़क चौड़ीकरण तथा कोठी महल से विक्रम नगर एवं कोठी महल से लिंक रोड (MR-10) निर्माण कार्य- 17.88 करोड़ रुपये।2. सफाई कार्य एवं सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के लिए स्वीपर अटैचमेंट वाले 3 व्हील लोडर प्रदान- 2.25 करोड़ रुपये।3. पुलिस लाइन हेलीपैड पर प्रतीक्षालय का निर्माण कार्य- 0.60 करोड़ रुपये।ये कार्य सिंहस्थ 2028 की भव्यता को ध्यान में रखकर किए जा रहे हैं, जिनसे श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। शहर की साफ-सफाई बढ़ेगी और यातायात की व्यवस्था मजबूत होगी।अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर इस बार उज्जैन में धार्मिक आस्था, सामाजिक समरसता और शुभ संयोगों का विशेष संगम देखने को मिलेगा। यहां आज रविवार को अबूझ मुहूर्त में कार्तिक मेला ग्राउंड में सामूहिक विवाह एवं निकाह का भव्य आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें 112 जोड़े वैवाहिक जीवन में प्रवेश करेंगे।ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, इस वर्ष तृतीया तिथि और रोहिणी नक्षत्र का विशेष संयोग 20 अप्रैल को बन रहा है, जो दान के लिए अत्यंत शुभ माना गया है। वहीं 19 अप्रैल को गोधूलि बेला से पहले ही तृतीया लगने के कारण अधिकतर विवाह उसी दिन संपन्न होंगे। अक्षय तृतीया को अबूझ मुहूर्त माना जाता है, जिसमें बिना विशेष मुहूर्त के भी शुभ कार्य किए जा सकते हैं।इसी अवसर पर कार्तिक मेला ग्राउंड में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत सामूहिक विवाह एवं निकाह कार्यक्रम आयोजित हो रहा है, जिसमें मुख्यमंत्री मोहन यादव शामिल होकर नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देंगे। इस आयोजन में 100 जोड़े हिंदू रीति-रिवाज से विवाह करेंगे, जबकि 12 जोड़े निकाह के माध्यम से दांपत्य जीवन की शुरुआत करेंगे। राज्य शासन की ओर से प्रत्येक नवदंपति को 49 हजार रुपये की आर्थिक सहायता चेक के माध्यम से प्रदान की जाएगी, जिससे वे अपने नए जीवन की शुरुआत सशक्त रूप से कर सकें।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें