मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:53 · नई दिल्ली संस्करण

म.प्र.: सीएम ने दिए युवती की मौत की मजीस्टीरियल जांच के आदेश, कांग्रेस ने किया हमला

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
म.प्र.: सीएम ने दिए युवती की मौत की मजीस्टीरियल जांच के आदेश, कांग्रेस ने किया हमला

म.प्र.: सीएम ने दिए युवती की मौत की मजीस्टीरियल जांच के आदेश, कांग्रेस ने किया हमला

महू, 16 मार्च । इंदौर के महू में एक आदिवासी युवती की मौत और उसके बाद हुए हंगामे को लेकर राजनीतिक रस्साकशी शुरू हो गई है। जयस के कार्यकर्ता तो बुधवार रात तक चले चक्काजाम और हंगामे में ही शामिल हो गए थे। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने घटना की मजीस्टीरियल जांच के आदेश दिए हैं, वहीं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने इसे लेकर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने महू में एक आदिवासी युवती की मौत और इसके बाद पुलिस पर हमले की घटना की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं। उधर, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए सरकार और कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। कमलनाथ ने ट्वीट करते हुए कहा है कि आदिवासी युवती से गैंगरेप के बाद हत्या और फिर पुलिस फायरिंग में आदिवासी युवक की मौत ने मध्यप्रदेश में जंगलराज को साबित किया है। घटना की जांच के लिए वरिष्ठ आदिवासी विधायकों का जांच दल गठित किया है। अब इस भाजपा सरकार से कोई उम्मीद नहीं बची है।

गौरतलब है कि युवती की बुआ ने उसकी भतीजी के साथ पाटीदार समाज के युवकों द्वारा गैंगरेप और हत्या का आरोप है। युवती के भाई ने किसी यदुनंदन परासिया का लेकर कहा कि वह उसकी बहन को अपनी पत्नी बता रहा है, जबकि ऐसा कुछ नहीं है। वहीं, पुलिस करंट लगने से युवती की मौत होने की बात कह रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें