मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:34 · नई दिल्ली संस्करण

मप्र: मुख्यमंत्री निवास में हुई बीजेपी छोटी टोली की बैठक, आगामी कार्ययोजना और चुनावी रणनीति पर हुआ विचार-विमर्श

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
मप्र: मुख्यमंत्री निवास में हुई बीजेपी छोटी टोली की बैठक, आगामी कार्ययोजना और चुनावी रणनीति पर हुआ विचार-विमर्श

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी की छोटी टोली की बैैैठक गुरुवार रात मुख्यमंत्री निवास में आयोजित की गई। बैठक में पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने संगठन की आगामी कार्ययोजना, चुनावी रणनीति और विभिन्न कार्यक्रमों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल ने गुरुवार देर रात मीडिया को जारी बयान में कहा कि बैठक में राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ विगत दिनों हुई समीक्षा बैठक के विषयों पर चर्चा की गई। विशेष रूप से एसआईआर से संबंधित विषय पर गहन चर्चा हुई। पार्टी के बीएलए-1 एवं बीएलए-2 स्तर के कार्यकर्ताओं को पूर्ण जागरूकता और तत्परता से कार्य करते हुए संगठन को सशक्त बनाना है। उन्‍होंने कहा कि भाजपा का संगठन अपने कार्यकर्ताओं की सक्रियता, अनुशासन और जनता के साथ निरंतर संवाद पर आधारित है। संगठन की यह बैठक प्रदेश में पार्टी की कार्ययोजना को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष हेमंत खण्‍डेलवाल ने कहा कि बैठक में एसआईआर से संबंधित विषय पर विशेष चर्चा की गई। इस अभियान के अंतर्गत पार्टी के बीएलए-1 और बीएलए-2 स्तर के कार्यकर्ताओं को अधिक जागरूक और सक्रिय भूमिका निभाने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि संगठनात्मक गतिविधियों का आधार मजबूत हो और मतदाता सूचियों की पारदर्शिता सुनिश्चित की जा सके। बैठक में बिहार विधानसभा चुनाव में मध्यप्रदेश से गए पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के अनुभव साझा किए गए। बिहार चुनाव में हमारे कार्यकर्ताओं ने जिस समर्पण और ऊर्जा से कार्य किया, वह संगठन की अनुशासित कार्यशैली का उदाहरण है। वहाँ से मिले अनुभव भविष्य के चुनावों के लिए उपयोगी साबित होंगे।उन्होंने कहा कि पार्टी के विभिन्न राष्ट्रीय कार्यक्रमों की तैयारियों की भी समीक्षा की गई। इनमें आत्मनिर्भर भारत अभियान, सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर आयोजित यूनिटी मार्च, वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित विशेष कार्यक्रम और 15 नवम्बर को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर आयोजित जनजातीय गौरव दिवस के आयोजन शामिल हैं। इन सभी कार्यक्रमों में कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। उन्होंने कहा कि बैठक में पार्टी की संगठनात्मक संरचना, आगामी कार्यसमिति बैठकों, और जनसंपर्क अभियानों पर भी चर्चा हुई।इस अवसर पर क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह, उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, राजेन्द्र शुक्ल, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद, प्रदेश शासन के मंत्रीगण कैलाश विजयवर्गीय, राकेश सिंह एवं प्रहलाद पटेल उपस्थित रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें