मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:33 · नई दिल्ली संस्करण

भोपाल में निजी कॉलेज के प्रोफेसर ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में बीमारी से परेशान होने का जिक्र

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
भोपाल में निजी कॉलेज के प्रोफेसर ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में बीमारी से परेशान होने का जिक्र

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के रातीबड़ इलाके में रहने वाले एक निजी कॉलेज के 32 वर्षीय प्रोफेसर ने मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात अपने घर के कमरे में फंदे पर झूलकर आत्महत्या कर ली।बुधवार सुबह परिजनों को घटना की जानकारी हुई, जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर पाेस्टमार्टम के लिए भेजा। बुधवार दाेपहर काे पाेस्टमार्टम के बाद शव परिजनाें काे साैंप दिया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।एसआई गब्बर सिंह के मुताबिक मृतक की पहचान 32 वर्षीय शैलेंद्र सिंह ठाकुर, निवासी गोल्डन सिटी, रातीबड़ के रूप में हुई है। वे मूल रूप से सीहोर जिले के आष्टा तहसील के गोपालपुर गांव के रहने वाले थे और पिछले छह महीनों से भोपाल में किराए पर रहकर रातीबड़ के ही एक निजी कॉलेज में प्रोफेसर के पद पर कार्यरत थे। पुलिस को कमरे से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उन्होंने बीमारी से परेशान होने की बात लिखते हुए जीवन समाप्त करने का निर्णय लेने का जिक्र किया है। नोट में उन्होंने अपने परिजनों के प्रति स्नेह व्यक्त करते हुए सभी को अपना ध्यान रखने और स्वस्थ रहने की बात कही है।हालांकि, परिजनों का कहना है कि उन्हें किसी गंभीर बीमारी की जानकारी नहीं थी। पुलिस के अनुसार, वे पिछले कुछ समय से मौसमी बीमारियों—जैसे सर्दी-जुकाम—से जल्दी प्रभावित हो जाते थे और इसके बाद होने वाली कमजोरी से चिंतित रहते थे। पुलिस ने यह भी बताया कि उनकी पत्नी पिछले एक वर्ष से बच्चेदानी के कैंसर का इलाज करा रही हैं और फिलहाल अपने मायके में रह रही हैं। इस पारिवारिक स्थिति को लेकर भी वे मानसिक तनाव में थे। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें