मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:50 · नई दिल्ली संस्करण

रेलमंत्री से मिले सांसद बेनीवाल, मेड़ता से पुष्कर व रास रेलवे लाइन के सर्वे रिवाइज करवाने की मांग

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
रेलमंत्री से मिले सांसद बेनीवाल, मेड़ता से पुष्कर व रास रेलवे लाइन के सर्वे रिवाइज करवाने की मांग

नागौर। दिल्ली स्थित रेल भवन में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी प्रमुख और नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने शनिवार काे रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर नागौर संसदीय क्षेत्र से जुड़े विभिन्न रेल मुद्दों पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने मेड़ता और रियां तहसील के किसानों के प्रतिनिधिमंडल के साथ मुलाकात करते हुए किसानों को मिल रहे मुआवजे में हो रही असमानता का मुद्दा उठाया।

बेनीवाल ने कहा कि अजमेर की तुलना में नागौर जिले के किसानों को काफी कम मुआवजा दिया जा रहा है, जो उचित नहीं है। उन्होंने किसानों के लिए न्यूनतम 20 लाख रुपये प्रति बीघा मुआवजा और पुनर्वास के लिए अन्य पैकेज जारी करने की मांग की।

सांसद ने मेड़ता-पुष्कर और मेड़ता-रास रेल लाइन के मूल नक्शे में किए जा रहे बदलाव पर भी आपत्ति जताई और कहा कि किसान हितों के साथ कुठारघात नहीं होने दिया जाएगा। बैठक के दौरान बेनीवाल ने बीकानेर से नागौर होते हुए दिल्ली जाने वाली संपर्क क्रांति एक्सप्रेस को रोजाना चलाने की मांग की।

उन्होंने मकराना, लाडनूं, कुचामन सिटी, नावां, छोटी खाटू, बड़ी खाटू और मारवाड़ मूंडवा रेलवे स्टेशनों को अमृत भारत स्टेशन योजना में शामिल करने की बात रखी।

साथ ही, कुचामन स्टेशन पर फुट ओवरब्रिज के कार्य को शीघ्र पूरा करने और एस्केलेटर लगाने की मांग की।

बेनीवाल ने दादर-भगत की कोठी ट्रेन का मेड़ता, मकराना, कुचामन, नावां होते हुए जयपुर तक विस्तार करने, जोधपुर-अहमदाबाद वंदे भारत ट्रेन को मेड़ता, नागौर होते हुए बीकानेर तक बढ़ाने की सिफारिश की। इसके अलावा विभिन्न ट्रेनों के अलग-अलग स्टेशनों पर ठहराव की मांग भी की, जिनमें जोधपुर-भोपाल एक्सप्रेस, जोधपुर-भटिंडा, लीलण एक्सप्रेस, बाड़मेर-ऋषिकेश, जम्मू तवी, बीकानेर-पुरी, जोधपुर-मनारगुड़ी, जोधपुर-दिल्ली सराय रोहिल्ला, भगत की कोठी-कामाख्या और मंडोर एक्सप्रेस शामिल हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें