मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:20 · नई दिल्ली संस्करण

आधी रात को 7 आईपीएस के तबादले, इंदौर पुलिस कमिश्नर राकेश गुप्ता को बनाया गया सीएम का ओएसडी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
आधी रात को 7 आईपीएस के तबादले, इंदौर पुलिस कमिश्नर राकेश गुप्ता को बनाया गया सीएम का ओएसडी

भोपाल। राज्य शासन द्वारा भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के सात वरिष्ठ अधिकारियों का तबादला करते हुए उनकी पदस्थापना की गई है। इनमें तीन जिलों के पुलिस अधीक्षक बदले गए हैं, जबकि इंदौर पुलिस कमिश्नर राकेश गुप्ता को मुख्यमंत्री का विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी (ओएसडी) नियुक्त किया गया है। इस संबंध में गृह विभाग ने मंगलवार रात करीब एक बजे आदेश जारी किया।आदेश के अनुसार, अपर आयुक्त परिवहन उमेश जोगा को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के गृह क्षेत्र की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें उज्जैन जोन में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजी) पदस्थ गया है। वहीं, उज्जैन के आईजी संतोष सिंह को इंदौर का नया पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया है। इंदौर के पुलिस कमिश्नर राकेश गुप्ता को मुख्यमंत्री का ओएसडी बनाया गया है। दरअसल, मुख्यमंत्री के वर्तमान ओएडी राजेश हिंगणकर 31 अक्टूबर को रिटायर हो रहे हैं। हिंगणकर को 19 फरवरी 2024 को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का ओएसडी बनाया गया था।इसके अलावा तीन जिलों- जबलपुर, देवास और बड़वानी के पुलिस अधीक्षकों का तबादला किया है। इनमें जबलपुर के पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप सिंह को भोपाल पुलिस मुख्यालय में एआईजी नियुक्त किया गया है, जबकि देवास के पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय को जबलपुर पुलिस अधीक्षक का दायित्व सौंपा गया है। इसके अलावा बड़वानी के पुलिस अधीक्षक पुनीत गहलोत को देवास का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है, जबकि इंदौर के पुलिस उपायुक्त जगदीश डाबर को बड़वानी में पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें