मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:53 · नई दिल्ली संस्करण

आाज से खुल रहे सिनेमा, स्कूल और स्विमिंग पूल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

नई दिल्ली : सरकार ने अनलॉक-5.0 में कुछ और ढील दी है। 15 अक्तूबर से देश में स्कूल, सिनेमा हॉल, मल्टीप्लेक्स, मनोरंजन पार्क, स्विमिंग पूल फिर से खोले जा रहे हैं। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने अनलॉक-5.0 के लिए दिशा-निर्देश 30 सितंबर को जारी कर दिए थे। इसमें मंत्रालय ने स्कूल, सिनेमा हॉल, मल्टीप्लेक्स, मनोरंजन पार्क, स्विमिंग पूल को 15 अक्तूबर से खोलने की अनुमति दी थी। केंद्र सरकार ने स्कूलों और कोचिंग संस्थानों को फिर से खोलने की मंजूरी दे दी है। हालांकि, अंतिम निर्णय राज्य सरकारों को लेना होगा।

केंद्र सरकार की ओर से स्कूलों को फिर से खोलने के लिए जारी व्यापक दिशा-निर्देशों के मुताबिक, सभी स्कूलों में शिफ्ट में कक्षाएं चलेंगी।

छात्रों की उपस्थिति में ढील दी जाएगी और तीन सप्ताह तक कोई भी परीक्षा नही ली जाएगी। छात्रों के माता-पिता की सहमति अनिवार्य होगी।

कोरोना वायरस महामारी के चलते पिछले सात महीनों से बंद देश के सिनेमा घर 15 अक्तूबर से 50 फीसदी क्षमता के साथ खुल सकेंगे।

कंटेनमेंट जोन को छोड़कर बाकी क्षेत्रों में 15 अक्तूबर से 50 प्रतिशत क्षमता के साथ मल्टीप्लेक्स और सिनेमाघरों का संचालन किया जा सकेगा।

हालांकि, यहां सामाजिक दूरी और कोरोना बचाव संबंधित सभी नियमों का सख्ती से पालन करना होगा। सिनेमाघर में एक सीट छोड़कर बैठने की व्यवस्था की गई है।केंद्र ने मनोरंजन पार्कों को दोबारा खोलने की अनुमति दे दी है। दिशा-निर्देशों के मुताबिक, पार्कों में लगे उपकरणों को बार-बार सैनिटाइज करना होगा।

पार्क में जाने के दौरान मास्क पहनना और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना अनिवार्य होगा। पार्कों को खोलने से पहले और शाम को बंद होने के बाद सैनिटाइज करना होगा। इन पार्को में स्विमिंग पूल बंद रहेंगे। इसके अलावा, पार्क अथॉरिटी को परिसर के अंदर और बाहर कतार प्रबंधन के लिए पर्याप्त सुरक्षा र्किमयों को तैनात करना होगा ताकि पीक आवर्स में भीड़ जमा होने से रोका जा सके। खेल मंत्रालय की एसओपी के मुताबिक, एक ओलंपिक साइज पूल में 20 तैराकों को एक सत्र के दौरान प्रशिक्षित किया जा सकता है। वहीं तैराकों को स्व:घोषित प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। सभी तैराकों को कोरोना जांच रिपोर्ट देनी होगी।कोविड-19 टास्क फोर्स प्रत्येक प्रशिक्षण केंद्र की निगरानी करेगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें