मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:28 · नई दिल्ली संस्करण

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर मोटर साईकिल सवार को अज्ञात वाहन ने रौंदा, मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर मोटर साईकिल सवार को अज्ञात वाहन ने रौंदा, मौत

सुलतानपुर। उत्तर प्रदेश के जिला सुलतानपुर के अखंडनगर में बीती रात दर्दनाक हादसे में एक वृद्ध की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम में भेजकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।अखंडनगर थाना क्षेत्र के दादूपुर निवासी बेचन दुबे (58 ) प्रतिदिन की तरह रविवार को घर से सुबह ड्यूटी के लिए दोस्तपुर आए थे। वे यहां उत्तम मेडिकल स्टोर पर करीब आठ वर्षों से नौकरी कर रहे थे। रात को ड्यूटी से वे घर के लिए निकले। बाइक से घर जाते समय अखंडनगर थाना क्षेत्र के मसूरन मोड़ के पास पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के सर्विस लेन के निकट अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दिया।टक्कर इतनी भीषण थी कि बेचन सड़क पर गिरे और उन्हें सिर में गंभीर चोटे आई। जब तक उन्हें लोग इलाज के लिए लेकर पहुंचते उनकी मौत हो गई थी। लोग उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दोस्तपुर लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर नौशाद ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना घर पहुंची तो परिवार में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि मृतक के दो बेटेदुर्गेश और अनुराग का रो रोकर बुरा हाल है। अखंड नगर कोतवाल दीपक कुशवाहा ने सोमवार को बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रार्थना पत्र मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जायेगी ।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें