मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:39 · नई दिल्ली संस्करण

लोकतंत्र के मजबूती के लिए स्वयं के साथ दूसरों को भी मतदान के लिए करें प्रेरित

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

वाराणसी। लोकसभा चुनाव 2024 में प्रचंड गर्मी और तल्ख धूप के

बीच वाराणसी में एक जून को मतदान होगा। मतदान के दिन प्रचंड गर्मी से कहीं

मतदाता घरों में ही न रह जाए इसके लिए सामाजिक कार्यकर्ता और संत भी लगातार

जागरूकता अभियान चला रहे है।

मछोदरी स्थित श्री स्वामी नारायण

मंदिर के मंहत स्वामी प्रेम स्वरूप दास के आवाहन पर बुधवार को सामाजिक

संस्था सुबह-ए-बनारस क्लब के बैनर तले मैदागिन स्थित श्री हरिश्चंद्र

बालिका इंटर मीडिएट कॉलेज में अभियान चलाया गया। सामाजिक कार्यकर्ताओं ने

अध्यापिकाओं और प्रधानाचार्य के साथ पहली बार मतदान करने वाली छात्राओं को

निर्भीकता से मत डालने के लिए प्रेरित किया।

डॉ अशोक कुमार राय,

संस्था के मुकेश जायसवाल, कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ प्रियंका तिवारी ने

छात्राओं से अपील करते हुए शपथ दिलाई और कहा कि आप सभी लोग के लिए मत डालने

का यह पहला सुनहरा अवसर आया है, आप सभी शत- प्रतिशत मतदान करें और दूसरों

को भी इसके लिए प्रेरित करें। मतदान एक महान पर्व है, जिसमें हम पाँच साल

के लिए अपने देश का बागडोर और लोकतंत्र के मजबूती के लिए एक स्वच्छ ईमानदार

एवं देश के संविधान को अच्छी तरह से समझने वाले प्रतिनिधि का चुनाव करते

हैं। ऐसे प्रतिनिधि को चुनने का हमें हर पांच साल पर मौका मिलता है।

राष्ट्र के निर्माण में मतदाता की भूमिका अहम होती है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें