मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:33 · नई दिल्ली संस्करण

मोतिहारी शहर में दिनदहाड़े फायरिंग मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

पूर्वी

चंपारण । जिला मुख्यालय मोतिहारी शहर में आपसी वर्चस्व में

दिन दहाड़े फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया

है।

बीते रविवार को शहर के अगरवा मुहल्ले के ब्रह्मस्थान के पास

किये गये गोलीबारी की इस घटना में एक महिला को गोली लगी थी,जिसे गंभीर

स्थिति में अस्पताल भर्ती कराया गया है। इस मामले में एसपी कांतेश कुमार

मिश्र के निर्देश पर पुलिस ने त्वतरित कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को

गिरफ्तार कर लिया है। अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

घटना

के संबंध में सदर एएसपी शिखर चौधरी ने बताया कि सब्जी को लेकर हुए विवाद

में कुछ बदमाशों ने विशाल सहनी के घर पर चढ़ कर फायरिंग किया।जिसमें उनकी

मां को गोली लगी है। जिनका इलाज चल रहा है। मामले में पीड़ित ने प्राथमिकी

दर्ज कराते हुए विक्रम सहनी समेत आठ लोगो को आरोपी बनाया है। जिसमें एक

आरोपी देवेंद्र सहनी को गिरफ्तार कर लिया गया है।उल्लेखनीय है,कि रविवार की

सुबह विशाल सहनी और विक्रम सहनी के बीच विवाद हुआ था, जिसे लेकर विक्रम

अपने साथियों के साथ बाइक से विशाल के घर पर चढ़कर फायरिंग कर दी, जिसमें

विशाल की मां सीमा देवी को गोली लग गई थी। पुलिस ने घटना स्थल से एक बाइक,

एक गोली और एक खोखा बरामद किया था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें