मोतिहारी:जिले मे आंधी, पानी और ओलावृष्टि ने मचायी तबाही,फसलों को हुआ भारी नुकसान
मोतिहारी:जिले मे आंधी, पानी और ओलावृष्टि ने मचायी तबाही,फसलों को हुआ भारी नुकसान
-आधी रात के बाद तेज हवा के साथ बारिश और कुछ क्षेत्रों में हुई है भारी ओलावृष्टि
मोतिहारी,17 मार्च।जिले में बीते आधी रात के बाद तेज हवा के साथ जमकर बारिश और ओलावृष्टि ने भारी तबाही मचाई है।मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार तेज हवा के साथ पानी और ओलावृष्टि से खेतों में लगी गेहूँ,मक्का समेत सभी रबी फसलो को भारी नुकसान हुआ है।वही पककर तैयार हो चुके या कटनी के बाद खलिहान में पहुंच चुके सरसो की फसल के साथ आम और लीची के फसल को भी काफी नुकसान हुआ है।
तेज हवा ने गेहूँ और मक्का के फसल को जमींदोज कर दिया है।हर तरफ बर्बादी का आलम देखने को मिल रहा है। कृषि विभाग की माने तो तेज हवा के साथ बारिश और ओलावृष्टि से जिले के सभी 27 प्रखंड प्रभावित हुए है लेकिन इसका सर्वाधिक असर जिले के तेतरिया,मधुबन,राजेपुर,चकिया व पकड़ीदयाल में देखने को मिल रहा है।जहां ओलावृष्टि से खेतो में सफेद चादर सा बिछ गया था।
जिला कृषि पदाधिकारी चंद्रदेव प्रसाद ने बताया कि क्षति व्यापक पैमाने पर हुआ है।उन्होने बताया कि किसानों के फसलों क्षति का आकलन करने के लिए सभी प्रखंड कृषि पदाधिकारी,कृषि समन्वयक व कृषि सलाहकार को निर्देश देते प्रतिवेदन जल्द सौपने को कहा गया है,उक्त रिपोर्ट आने के बाद पक्के तौर नुकसान का आकलन हो पायेगा।फिलहाल नुकसान का आकलन कब होगी किसानो के बर्बाद फसलो की भरपायी होगी या नही इन सभी यक्ष प्रश्नो के बीच जिले के किसानो में मायूसी व्याप्त है।





