मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:25 · नई दिल्ली संस्करण

मोतिहारी पुलिस के डिजिटल सेवा से 24 घंटे में 12687 लोग जुडे़

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
मोतिहारी पुलिस के डिजिटल सेवा से 24 घंटे में 12687 लोग जुडे़

पूर्वी चंपारण। पुलिस की डिजिटल सेवा ने आम नागरिको को बड़ी राहत दी है।पिछले 24 घंटे में 12,687 लोग जुड़कर विभिन्न मामलो में समाधान प्राप्त किया है।पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात के अनुसार पिछले 24 घंटे में 12,687 लोग इस सेवा से जुड़े है, जिसमें 27 पीड़ितों ने ई-सनहा दर्ज कराया और 28 लोगों ने ऑनलाइन आवेदन किया। केस अनुसंधान की जानकारी के लिए 82 लोगों ने इस ऐप का इस्तेमाल किया। इसमें कई लोग विदेश के भी शामिल हैं।उन्होंने बताया कि मोतिहारी पुलिस के 'मिशन जन सेवा' के तहत बनायी इस ऐप का उपयोग कर लोगों समस्याओं को त्वतरित और सरलता पूर्वक हल कर रहे है।इस सेवा से लोगो का समय भी बच रहा है,साथ ही पुलिस सेवा में पारदर्शिता भी बढ़ रही है। एसपी स्वर्ण प्रभात ने कहा कि इस ऐप के जरिए लोग अपनी शिकायतें और आवश्यक जानकारी डिजिटल रूप से साझा कर सकते हैं। उन्होने कहा कि पूर्वी चंपारणपुलिस का यह कदम डिजिटल युग एक उत्कृष्ट उदाहरण है। उन्होंने बताया कि वेबसाइट और मोबाइल ऐप पर 13 तरह की सुविधाएं उपलब्ध हैं। इसमें ऑनलाइन शिकायत, ई-सनहा, अनुसंधान की प्रगति, पासपोर्ट सत्यापन, प्रवासी श्रमिक की शिकायत, विदेशी सेवा प्रदाता, हेल्पलाइन, पुलिस स्टेशन, पुलिस मित्र, साइबर निवारक उपाय, प्रतिक्रिया अथवा सुझाव जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें