मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:12 · नई दिल्ली संस्करण

मोतिहारी में चाकू गोदकर वृद्ध की हत्या

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

पूर्वी

चंपारण,07 फरवरी। जिले के रघुनाथपुर ओपी क्षेत्र में मंगलवार की

शाम एक वृद्ध को चाकू से गोदकर हत्या कर देने का मामला सामने आया है।

मृतक

की पहचान मजुंराहा मुसहर टोली के रहने वाले 60 वर्षीय किशुनदेव मांझी के

रूप में हुई है। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को

कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

घटना को लेकर मृतक

के भाई जगन्नाथ मांझी उर्फ टक्कू मांझी ने रघुनाथपुर ओपी में आवेदन देकर

एफआईआर दर्ज कराया है। थाना में दिए आवेदन में जगन्नाथ मांझी ने बताया है

कि मंगलवार की देर शाम में उनके भाई किशुनदेव मांझी दरवाजे पर बैठे हुए

थे,उसी दौरान गांव के ही लालबाबू सहनी उर्फ चोईट सहनी बाइक से आया और उनके

भाई से झगड़ा करने लगा। फिर उसने अपने कमर से चाकू निकाला और उन्हें

ताबड़तोड़ चाकू से गोद कर मौके से फरार हो गया। वही इस बाबत रघुनाथपुर ओपी

प्रभारी विकास कुमार पासवान ने बताया कि सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचा और

शव को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। वही

त्वतरित कारवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें