मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:41 · नई दिल्ली संस्करण

मोतिहारी पुलिस ने विगत 24 घंटों में कई कांड का किया खुलासा,9 शातिर बदमाश गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

पूर्वी

चंपारण, जिला पुलिस की टीम के द्धारा लोकसभा चुनाव को

लेकर विभिन्न थाना क्षेत्र में चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत पिछले 24

घंटे के अंदर नौ शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया गया। उनके पास से सात देशी

पिस्टल, चौदह कारतूस, चार बाइक, चार सेलफोन व मादक पदार्थ के अलावा नेपाली

चार लाख 40 हजार रुपये नकदी बरामद किए गए।

इस दौरान पुलिस ने कई

कांडों का भी उद्भेदन किया है। इसकी जानकारी देते एसपी कांतेश कुमार मिश्र

ने बताया कि गिरफ्तार शातिर बदमाशों में मुफस्सिल थाना के टिकुलिया गांव

निवासी मुखी राय के पास से एक देशी पिस्टल, एक कारतूस व एक बाइक भी बरामद

किया गया। मुखी राय पर जिले के विभिन्न थाना में अपहरण, डकैती, लूट, मादक

पदार्थ व उत्पाद के कई मामले दर्ज है। चकिया थाना क्षेत्र से दो बदमाश

गिरफ्तार किये गये।जिसके पास से देशी पिस्टल व चार कारतूस भी बरामद किया

गया।

एसपी ने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों में चकिया के कुंदन कुमार व

एक नबालिग शामिल है। भेलाही थाना क्षेत्र में पश्चिमी चंपारण जिला के

गोपालपुर थाना के गोपालपुर निवासी भगत पासवान को गिरफ्तार किया है। जिसके

पास से एक देशी पिस्टल, एक कारतूस एक सेलफोन व एक बाइक बरामद किया गया।

इसके साथ ही महुआवा थाना क्षेत्र में मंगलवार की रात फर्नीचर व्यवसायी

राकेश ठाकुर को गोली मारकर जख्मी करने के मामले में भी पुलिस ने त्वरित

कार्रवाई करते हुए सीतामढ़ी जिला के बथना निवासी दीपक कुमार व भजु ठाकुर को

गिरफ्तार किया है। उसके पास से भी एक देशी पिस्टल, चार कारतूस, दो अपाची

बाइक व एक सेलफोन बरामद किया गया है। जबकि कल्याणपुर थाना पुलिस ने केसरिया

थाना दरमाहां निवासी एक बदमाश विवेक कुमार को गिरफ्तार किया है। जिसके पास

एक पिस्टल व एक कारतूस बरामद किया है। इसके साथ ही जिला नकरदेई थाना

क्षेत्र में वाहन जांच के दौरान सिरसिया रेलवे क्रासिंग के समीप मादक

पदार्थ के तस्कर नकरदेई निवासी लालू कुशवाहा को एक देशी पिस्टल, एक

कारतूस,एक मोबाइल व 500 ग्राम चरस व दो लाख 40 हजार नेपाली रुपया बरामद

किया है।छापेमारी टीम में एएसपी सदर 1 शिखर चौधरी, सदर 2 के डीएसपी जीतेश

पांडेय, चकिया डीएसपी सत्येंद्र प्रसाद सिंह, रक्सौल डीएसपी धीरेंद्र

कुमार, पुलिस निरीक्षक मनीष कुमार, अरविंद कुमार, थानाध्यक्ष सोनी कुमारी,

नितीन कुमार, जितेन्द्र कुमार, रामाशंकर साह, दारोगा शशि भूषण कुमार, कुमार

सौरभ, प्रत्युष कुमार, गोपाल कुमार, प्रमोद कुमार पाठक व सशस्त्र बल शामिल

रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें