मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:17 · नई दिल्ली संस्करण

मां ने दर्ज कराया था हत्या का मुकदमा, बेटी प्रेमी संग मध्य प्रदेश में मिली

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन

झांसी,

16 मार्च । रक्सा थाना क्षेत्र का एक हैरान कर देने वाला सनसनीखेज

मामला सामने आया है। एक महिला ने जहां अपनी बेटी व उसके दो बच्चों की हत्या

का मुकदमा दर्ज कराया था। अब वह मध्य प्रदेश के सिहोर इलाके में अपने

प्रेमी के साथ मिली है। 14 महीने बाद वो तीनों जिंदा मिल गए। पुलिस को उन

तीनों तक पहुंचाने में दो मिनट का एक वीडियो की विशेष भूमिका रही है। इस

वीडियो को ट्रेस करते हुए पुलिस उन तक पहुंच गई और हत्या के इस झूठे केस का

खुलासा कर दिया।

रक्सा थाना क्षेत्र के डेली गांव निवासी

छाया की शादी 2016 में सामूहिक विवाह सम्मेलन में दतिया की ठंडी सड़क

निवासी चंदन कुशवाहा से हुई थी। शादी के बाद सब कुछ ठीक था। इस बीच छाया के

दो बेटे निखिल (07) और जयदेव (04) हो गए। पति चंदन सब्जी बेचने के साथ ही

पेंटर का काम करता था। सब कुछ ठीक चल रहा था। इस बीच करेरा निवासी सोबरन

साहू छाया के मायके वाले घर में किराये पर रहने लगा। छाया का अक्सर मायके

में आना-जाना होता था। करीब दो साल पहले सोबरन और छाया के बीच दोस्ती हो गई

और जल्द ही यह दोस्ती प्यार में बदल गई।

छाया और सोवरन

दोनों फोन पर अक्सर बातचीत करते थे। पति ने छाया को कई बार फोन पर प्रेमी

से बात करते हुए पकड़ लिया था। इससे दोनों के बीच झगड़ा होने लगा। पत्नी की

हरकतों से परेशान होकर पति ने 19 जनवरी 2023 को उसे और दोनों बेटे को उसके

मायके डेली गांव में छोड़ दिया। उसी दिन छाया अपने दोनों बच्चों को लेकर

प्रेमी के साथ चली गई। इसके बाद छाया और दोनों बच्चों से संपर्क नहीं हो

सका। छाया की मां सुखवती समझ रही थी कि छाया और दोनों बच्चों को उसके

ससुराल वालों ने मार कर कही गायब कर दिया। इसे लेकर छाया के ससुराल और

मायके पक्ष के बीच झगड़ा भी हुआ था।

जब बेटी और उसके बच्चों

का सुराग नहीं लगा तो मां सुखवती ने ससुरालियों पर तीनों का मर्डर कर शव

गायब करने का आरोप लगाते हुए न्यायालय से दमाद समेत पांच लोगों के खिलाफ

मुकदमा दर्ज करवाया था। पुलिस मामले की जांच कर रही थी।

याद

आने पर कुछ दिन पहले छाया ने पति को फोन लगाकर बात की। पति ने दोनों बेटों

के बारे में पूछा तो उसने एक वीडियो भेजा और कहा- देखो दोनों बेटे अच्छे

स्कूल में पढ़ रहे हैं। दो मिनट के वीडियो में बच्चे स्कूल के अंदर

कार्यक्रम में डांस कर रहे थे। जबकि पीछे लगे एक बैनर पर स्कूल का नाम लिखा

था। पति वीडियो लेकर पुलिस के पास पहुंच गया। इसके जरिए रक्सा पुलिस सीहोर

पहुंची और छाया को पकड़ कर यहां ले आई।

रक्सा थाना प्रभारी

प्रदीप कुमार ने बताया कि शुक्रवार को न्यायालय में छाया के बयान कराए गए

हैं। उसने प्रेमी के साथ जाने की इच्छा जताई है। वह बालिग है और अपनी मर्जी

से अपना फैसला ले सकती है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें