मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:17 · नई दिल्ली संस्करण

मां ने मासूम बेटे को चूल्हे में जलाया फिर लगा ली फांसी, दोनों की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
मां ने मासूम बेटे को चूल्हे में जलाया फिर लगा ली फांसी, दोनों की मौत

सोनभद्र। जिले के बभनी थाना क्षेत्र में एक मां ने रात में सोते समय अपने दस माह के बेटे को चूल्हे की आग में डाल कर जला दिया फिर खुद भी फांसी के फंदे पर लटक गई जिससे दोनों की मृत्यु हो गई। गुरूवार की सुबह परिजनाें काे घटना की जानकारी हुई ताे पुलिस को सूचना दी।आसनडीह ग्राम पंचायत के जोबेदह गांव में पतिराज की 28 वर्षीय पत्नी राजपति कल शाम को अपने मायके से ससुराल आई थी। रात्रि में सभी लोग खाना खाकर सोने चले गए थे। रात्रि में पत्नी राजपति भी अपने 10 माह के बेटे को लेकर कमरे में सोने चली गई जबकी बड़ा बेटा अपने मामा के साथ सोने चला गया था। सभी लोगों के सोने के बाद राजपति अपने छोटे बेटे को जलते चूल्हे में डालकर जला दिया और खुद घर के अंदर बड़ेर में साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली।गुरूवार की सुबह जब परिजन सो कर उठे तो घटना देखकर स्तब्ध रह गए। 28 वर्षीय राजपति का शव फांसी के फंदे पर लटक रहा था जबकि दस वर्षीय बालक का शव चूल्हे में पड़ा था। परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।बभनी थाना के प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल ने बताया कि हर पहलू से मामले की जांच की जा रही है। महिला ने ऐसा कदम क्यों उठाया इसकी जांच की जा रही है। परिजनों व ग्रामीणों से घटना के बारे में पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें