मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:12 · नई दिल्ली संस्करण

वाराणसी: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद वीरों के सम्मान में निकली तिरंगा यात्रा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
लखनऊ बस हादसे में बिहार के समस्तीपुर की मां-बेटी की माैत

वाराणसी। भारतीय सेना के प्रचंड पराक्रम के प्रतीक ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद वीरों के सम्मान में गुरूवार को चांदपुर चौराहा से विभिन्न सामाजिक संगठनों के साथ भाजपा कायकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा निकाली।मोढ़ैला तक निकली तिरंगा यात्रा में भाजपा काशी क्षेत्र अध्यक्ष दिलीप पटेल,वाराणसी जिलाध्यक्ष व एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा,रोहनिया के पूर्व विधायक सुरेन्द्र सिंह 'औढ़े',पिंडरा विधायक डॉ अवधेश सिंह,अजगरा विधायक त्रिभुवन राम ने भी पूरे उत्साह के साथ समर्थकों संग भागीदारी की। पूरे यात्रा के दौरान कार्यकर्ता तिरंगा लहराते हुए सेना के समर्थन में गगनभेदी नारेबाजी करते हुए चल रहे थे। विधायकों ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि आज पूरे भारतवासी सेना के शौर्य एवं पराक्रम से गौरवान्वित हैं। भारतीय सेना के वीर जवानों के उत्साहवर्धन के लिए देश का एक-एक नौजवान आज सड़कों पर उतर कर उनके सम्मान के लिए खड़ा है । पूरा देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सलाम कर रहा है। भारत की सामरिक शक्ति की अब पूरी दुनिया लोहा मान रही है। नेताओं ने कहा कि नौजवानों की शुभकामनाएं सेना के साथ है। बाबा श्री काशी विश्वनाथ से प्रार्थना है देश के प्रधानमंत्री मोदी को स्वस्थ और मजबूत रखें । गीदड़ धमकी देने वाले पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए हमारे देश की सेना पर्याप्त है। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का संदेश कार्यकर्ताओं ने जनमानस तक पहुंचाने के लिए यात्रा में तख्तियां भी लहराई। इस दौरान राष्ट्रप्रेम और सेना के प्रति सम्मान का भाव उनके चेहरे से झलक रहा था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें