मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:42 · नई दिल्ली संस्करण

नवजात की हत्या का आरोप मां पर, कर मिट्टी में दफनाने का प्रयास

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
नवजात की हत्या का आरोप मां पर, कर मिट्टी में दफनाने का प्रयास

जलपाईगुड़ी। जिले के क्रांति ब्लॉक के राजाडांगा ग्राम पंचायत के उत्तर माजग्राम खालधुरा इलाके में बुधवार सुबह सनसनीखेज घटना सामने आई। आरोप है कि चार बच्चों की मां रेजिना बेगम ने अपने नवजात बेटे को जन्म देने के बाद उसे मारकर जमीन में गाड़ने की कोशिश की। स्थानीय लोगों ने देख लिया, जिससे मामला उजागर हो गया। मां फिलहाल फरार है।स्थानीय सूत्रों के अनुसार, खालधुरा निवासी रेजिना बेगम और उनके पति जियरूल हक का एक बेटा और तीन बेटियां हैं। रेजिना कुछ महीनों से गर्भवती थी। मंगलवार सुबह जियरूल सब्जी बेचने के काम से घर से निकल गए। उसी दौरान रेजिना ने करीब आठ बजे घर पर ही पुत्र को जन्म दिया। आरोप है कि प्रसव के बाद रेजिना घर के पास मैदान में गड्ढा खोदकर नवजात को वहीं मिट्टी में दबाने की कोशिश कर रही थी। इसी दौरान पड़ोसियों की नजर उस पर पड़ गई। शोर मचते ही रेजिना शव को घर के बरामदे में कपड़े से ढककर मौके से फरार हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में लोग जुट गए और क्रांति फाड़ी पुलिस को सूचित किया गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और नवजात का शव बरामद कर लिया। तुरंत आरोपित महिला की तलाश शुरू की गई, लेकिन देर शाम तक उसका कोई पता नहीं चल पाया। उसके पति जियरूल भी घर नहीं लौटे।दोपहर करीब तीन बजे रेजिना की बड़ी बेटी, जो नौवीं कक्षा की छात्रा है घर लौटी। उसने कहा कि सुबह वह अपने पिता के साथ स्कूल गई थी और उसे घटना की जानकारी नहीं थी।स्थानीय स्वास्थ्य सहायक गिरीबाला राय ने बताया कि कुछ महीने पहले उन्हें पता चला था कि रेजिना गर्भवती है। उन्होंने जांच के लिए उसके घर जाने की कोशिश की, लेकिन रेजिना ने जांच कराना स्वीकार नहीं किया।स्थानीय लोगों का दावा है कि करीब डेढ़ साल पहले भी इसी घर से एक नवजात का शव मिला था। उस समय रेजिना ने दावा किया था कि बच्चा मृत पैदा हुआ था। नई घटना के बाद पुराने मामले पर भी संदेह खड़ा हो गया है।स्थानीय ग्राम पंचायत उपप्रधान मिन्टू राय ने कहा कि यह घटना किसी भी रूप में स्वीकार्य नहीं है। पुलिस को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।क्रांति फाड़ी के ओसी केटी लेप्चा ने बताया कि आरोपित रेजिना बेगम फरार है। उसकी तलाश जारी है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें