मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:51 · नई दिल्ली संस्करण

अबतक 5 करोड़ से ज्‍यादा आईटीआर दाखिल, ई-फाइलिंग दिक्‍कतों पर इंफोसिस को निर्देश जारी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

नई

दिल्‍ली, । आयकर विभाग को 26 जुलाई, 2024 तक आकंलन वर्ष

2024-25 के लिए 5 करोड़ से अधिक इनकम टैक्‍स रिटर्न (आईटीआर) प्राप्‍त हो

चुके हैं। ये आंकड़ा पिछले वित्‍त वर्ष में दाखिल किए गए आईटीआर से 8 फीसदी

ज्‍यदा है। विभाग के मुताबिक ई-फाइलिंग पोर्टल पर आ रही दिक्‍कतों के लिए

इंफोसिस को निर्देश जारी किए गए हैं। हालांकि, आईटीआर दाखिल करने की

निधार्रित तिथि बढ़ाने के बारे में विभाग ने कोई जानकारी नहीं दी है।

इनकम

टैक्‍स डिपार्टमेंट ने ‘एक्‍स’ पोस्‍ट पर शनिवार को जारी एक बयान में

बताया कि ई-फाइलिंग पोर्टल पर 26 जुलाई, 2024 तक आकंलन वर्ष 2024-25 के लिए

5 करोड़ से अधिक आईटीआर पहले ही प्राप्त हो चुके हैं। यह पिछले वित्‍त

वर्ष में दाखिल किए गए इनकम टैक्‍स रिटर्न से 8 फीसदी अधिक है। आयकर विभाग

ने कहा कि 26 जुलाई को ही 28 लाख से अधिक आईटीआर प्राप्त हुए हैं।

विभाग

ने ई-फाइलिंग पोर्टल पर आयकरदाताओं को रिटर्न फाइल करने में आ रही

दिक्‍कतों को लेकर जारी बयान में कहा कि इंफोसिस ई-फाइलिंग पोर्टल के

संचालन के लिए इनकम टैक्‍स डिपार्टमेंट का प्रौद्योगिकी भागीदार है। उन्हें

निर्बाध सेवाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। विभाग ने बताया कि

इंफोसिस ने ई-फाइलिंग पीक अवधि के दौरान निर्बाध सेवाएं सुनिश्चित की हैं।

उल्‍लेखनीय

है कि आईटीआर दाखिल करने की अंतिम तिथि‍ 31 जुलाई, 2024 है। पिछले कुछ

दिनों से मीडिया में ई-फाइलिंग साइट पर आ रही दिक्कतों की खबरें मीडिया में

चल रही हैं कि आयकर रिटर्न दाखिल करने की आखिरी तारीख बढ़ाया जा सकता है।

लेकिन, आयकर विभाग ने ऐसा कोई संकेत नहीं दी है। ऐसे में आपने अभी तक

आईटीआर रिटर्न दाखिल नहीं किया है, तो जल्दी करें, नहीं तो आपको तय तिथि के

बाद आयकर रिटर्न दाखिल करने पर पेनाल्‍टी देनी पड़ सकती है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें