मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:57 · नई दिल्ली संस्करण

IHGF दिल्ली ऑटम-2026 में चमकेगा मुरादाबाद का निर्यात कारोबार, नए निर्यातकों को स्टॉल के जरिए उत्पाद प्रदर्शित करने का मौका

मुरादाबाद,। नोएडा में 13 से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने वाली इंडियन हैंडीक्राफ्ट्स एंड गिफ्ट फेयर (आईएचजीएफ) दिल्ली ऑटम- 2026 के लिए साेमवार से निर्यातकों ने स्टाल लगाने शुरु कर दिए हैं।

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन47 बार पढ़ा गया
IHGF दिल्ली ऑटम-2026 में चमकेगा मुरादाबाद का निर्यात कारोबार, नए निर्यातकों को स्टॉल के जरिए उत्पाद प्रदर्शित करने का मौका

मुरादाबाद,। नोएडा में 13 से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने वाली इंडियन हैंडीक्राफ्ट्स एंड गिफ्ट फेयर (आईएचजीएफ) दिल्ली ऑटम- 2026 के लिए साेमवार से निर्यातकों ने स्टाल लगाने शुरु कर दिए हैं। फेयर में करीब 3500 निर्यातकों को स्टॉल आवंटित किए गए हैं। इनमें मुरादाबाद के नए-नए निर्यातकों को भी स्टॉल लगाने का ऑप्शन मिला है।

भारतीय निर्यात संवर्धन परिषद (ईपीसीएच) के अध्यक्ष मुरादाबाद निवासी डॉ नीरज विनोद खन्ना ने बताया कि फेयर में करीब 3500 निर्यातकों को स्टॉल आवंटित किए गए हैं। इनमें मुरादाबाद के नए-नए निर्यातकों को भी स्टॉल लगाने का ऑप्शन मिलेगा। इससे नए-नए तक पहली बार अपने उत्पादन डिजाइन और कलेक्शन को विदेशी खरीदारों के सामने प्रदर्शित कर सकेंगे। फेयर को नए बाजार तलाशने और विदेशी खरीदारों से कारोबारी संपर्क बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

11 अक्टूबर तक हर हाल में स्टॉल तैयार कर उत्पादों का प्रदर्शन पूरा करना होगा। फेयर के अध्यक्ष मुरादाबाद निवासी निर्यातक अवधेश अग्रवाल ने बताया कि नए निर्यातकों को स्टॉल मिलने से मुरादाबाद की नई कारोबारी प्रतिभाओं को अंतरराष्ट्रीय खरीदारों के सामने अपने उत्पाद और डिजाइन पेश करने का अवसर मिलेगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें