मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:55 · नई दिल्ली संस्करण

मध्यप्रदेश में 17-18 जून तक मानसून देगा दस्तक, आज कई जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

भोपाल,। मध्यप्रदेश में अब मानसून की आहट शुरू हो गई है। 17 से 18

जून तक मानसून प्रदेश में दस्तक दे सकता है। इससे पहले प्रदेश में

प्री-मानसून की एक्टिविटी रहेगी। सोमवार को सुबह से रुक-रुककर बारिश हो रही

है। रविवार को धार, रतलाम, छिंदवाड़ा समेत कई शहरों में बारिश हुई तो

निवाड़ी, दमोह और छतरपुर गर्म रहे। ऐसा ही मौसम अगले एक सप्ताह तक बने रहने

का अनुमान है । सोमवार को छिंदवाड़ा, खंडवा, बुरहानपुर, डिंडोरी में तेज

बारिश और आंधी का अलर्ट है।

मौसम विभाग ने

बताया कि रविवार को मानसून मुंबई में ऑनसेट हो गया। दो दिन बाद अरब सागर और

बंगाल की खाड़ी की ब्रांच कमजोर हो जाएगी, जो एक सप्ताह तक ऐसी ही बनी

रहेगी। 17 और 18 जून को बंगाल की खाड़ी की ब्रांच एक्टिव होगी। इसके बाद

मानसून मध्यप्रदेश में पहुंच सकता है। इससे पहले, मानसून के प्रदेश में आने

की उम्मीद कम ही है। हालांकि प्रदेश में अभी वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी

विक्षोभ), साइक्लोनिक सकुर्लेशन सक्रिय है। इस वजह से प्रदेश में

आंधी-बारिश का दौर चल रहा है। रविवार को धार, छिंदवाड़ा, रतलाम समेत कई

शहरों में आंधी-बारिश वाला मौसम रहा। दूसरी ओर, प्रदेश के कुछ शहरों में

गर्मी का असर भी देखने को मिला।

वहीं,

तापमान की बात करें तो दमोह जिले में सबसे अधिक तापमान 44.5 डिग्री दर्ज

किया गया। निवाड़ी के पृथ्वीपुर और छतरपुर के बिजावर में तापमान 44.2 डिग्री

रहा। सबसे गर्म शहरों में टीकमगढ़ में 44 डिग्री, सिंगरौली में 43.8

डिग्री, खजुराहो में 43.6 डिग्री, नौगांव में 43.5 डिग्री, ग्वालियर में

43.4 डिग्री, सतना और रीवा में पारा 42.2 डिग्री दर्ज किया गया। राजधानी

भोपाल में 40.9 डिग्री, इंदौर में 37.4 डिग्री, जबलपुर में 42.5 डिग्री और

उज्जैन में तापामन 39.7 डिग्री दर्ज किया गया। पचमढ़ी में पारा सबसे कम 36.2

डिग्री दर्ज किया गया। मलाजखंड-छिंदवाड़ा में 37 डिग्री और धार में 37.4

डिग्री रहा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें