मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:37 · नई दिल्ली संस्करण

मध्‍य प्रदेश से मानसून ले रहा विदाई, ग्वालियर-चंबल के बाद अब उज्जैन और इंदौर संभाग की बारी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

भोपाल। मध्‍य प्रदेश में बारिश का दौर थम चुका है। प्रदेश में कहीं भी बारिश के कोई आसार नहीं है। ग्वालियर-चंबल से मानसून की विदाई हो चुकी है। उज्जैन और इंदौर संभाग से मानसून की विदाई आज शुक्रवार को हो सकती है। इसके बाद 2-3 दिन में उज्जैन, इंदौर, भोपाल और नर्मदापुरम से भी मानसून विदा हो जाएगा। सबसे आखिरी में पूर्वी हिस्से यानी- जबलपुर, रीवा, शहडोल और सागर संभाग से मानसून विदा होगा। प्रदेश में पिछले 2 साल से नवरात्रि और दशहरे पर बारिश हो रही है लेकिन इस बार ऐसा होने का अनुमान नहीं है।मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया कि आज शुक्रवार को बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर एरिया (निम्न दाब क्षेत्र) सक्रिय हो रहा है। इसका असर अगले एक-दो दिन में मध्यप्रदेश के पूर्वी हिस्से में दिखाई देगा इसलिए यहां मानसून की विदाई देरी से होगी। मौसम विभाग ने ग्वालियर-चंबल संभाग के 6 जिले ग्वालियर, भिंड, मुरैना, दतिया, शिवपुरी और श्योपुर से मानसून की विदाई की घोषणा कर दी है। इसके बाद इन जिलों में गर्मी का असर भी बढ़ा है। गुरुवार को ग्वालियर में पारा 36.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। अन्य जिलों में भी गर्मी का असर दिखा।मानसूनी सीजन खत्म होने के बीच प्रदेश में गर्मी का असर भी बढ़ रहा है। गुरुवार को गुना में पारा सबसे ज्यादा 36.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। ग्वालियर-खजुराहो में 36.6 डिग्री, रीवा, दमोह, भोपाल, टीकमगढ़, जबलपुर और सतना में पारा 35 डिग्री सेल्सियस के पार ही रहा। हालांकि, अब रातें ठंडी होने लगेगी। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को प्रदेश में कहीं भी बारिश होने का अनुमान नहीं है। आसमान के साफ रहने से गर्मी का असर बढ़ा हुआ रहेगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें