मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:49 · नई दिल्ली संस्करण

बंगाल में मानसून फिर सक्रिय, उत्तर बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी; दक्षिण में भी वर्षा के आसार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
बंगाल में मानसून फिर सक्रिय, उत्तर बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी; दक्षिण में भी वर्षा के आसार

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में मानसून सक्रिय रहने के कारण सोमवार को राज्य के विभिन्न जिलों में वर्षा होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर बंगाल के दार्जिलिंग, कालिम्पोंग, जलपाईगुड़ी, अलीपुरद्वार तथा कूचबिहार जिलों में भारी से अति भारी वर्षा हो सकती है। लगातार वर्षा के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन तथा निचले इलाकों में जलजमाव की आशंका व्यक्त की गई है।

दक्षिण बंगाल के कोलकाता, हावड़ा, हुगली, उत्तर एवं दक्षिण 24 परगना, पूर्व एवं पश्चिम मेदिनीपुर सहित अन्य जिलों में घने बादल छाए रहने तथा हल्की से मध्यम वर्षा होने का अनुमान है। कई स्थानों पर गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं तथा 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार राज्य में अधिकतम तापमान 31 से 32 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। वर्षा के कारण वातावरण में आर्द्रता का स्तर अधिक रहने से लोगों को उमस का भी सामना करना पड़ सकता है।

प्रशासन ने उत्तर बंगाल के संवेदनशील क्षेत्रों में सतर्कता बरतने की सलाह दी है तथा लोगों से खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने का अनुरोध किया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें